ICC Rankings: शतक लगाने के बाद Virat Kohli ने मारी लंबी छलांग, अक्षर पटेल को भी शानदार बैटिंग का मिला इनाम

icc test ranking Virat Kohli advantage of seven places Axar Patel

icc test ranking Virat Kohli advantage of seven places Axar Patel

ICC Rankings: विराट कोहली (Virat Kohli) को आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग (ICC Rankings)में जबरदस्त फायदा मिला है। विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में शानदार शतकीय पारी खेली थी, जिससे उन्हें आईसीसी की रैंकिंग में शानदार उछाल किया है। इसके अलावा अक्षर पटेल (Axar Patel) को भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बैटिंग का फायदा मिला है।

विज्ञापन

विराट कोहली को सात स्थान का फायदा

विराट कोहली को टेस्ट में रैंकिंग में सात स्थान का फायदा मिला है। विराट कोहली पहले टेस्ट बल्लबाजों की लिस्ट में 20वें नंबर पर थे, लेकिन अब वह सात अंकों के फायदे के साथ 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। बता दें कि विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में 186 रनों की शानदार पारी खेली थी। विराट ने करीब तीन साल बाद टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

अक्षर बैटिंग-बॉलिंग का फायदा

वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चारों टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने वाले टीम इंडिया के ऑलराउंडर अक्षर पटेल को भी आईसीसी की ताजा रैंकिंग में फायदा मिला है। अक्षर 8 स्थानों की उछाल के साथ 44वें स्थान पर आ गए हैं। जबकि टेस्ट ऑलराउंडर की लिस्ट में वह 2 अंकों के फायदे के साथ चौथे स्थान पर बने हुए हैं। पहले नंबर पर रविंद्र जडेजा, दूसरे पर आर अश्विन तीसरे पर बांग्लादेश के शाकिब अल हसन और चौथे पर अक्षर पटेल हैं। वहीं गेंदबाजों की सूची में अक्षर पटेल 28वें स्थान पर हैं।

विज्ञापन

अश्विन-जडेजा नंबर वन

वहीं गेंदबाजों की सूची में आर अश्विन ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। अक्षर पटेल 869 अंकों के साथ टेस्ट के नंबर वन बल्लेबाज हैं। वहीं 431 अंकों के साथ रविंद्र जडेजा टेस्ट के नंबर वन ऑलराउंडर हैं। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने हाल ही में हुई इंडिया ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ