PAK vs AFG: 'टीम को तबाह करने की दिशा में पहला कदम ...', PCB के फैसले पर भड़क गए पाकिस्तान के पूर्व कप्तान

AFG vs PAK 3rd ODI Live Streaming

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ 24 मार्च से शुरू हो रही टी-20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। जिसमें बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ जैसे खिलाड़ियों को वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते आराम दिया गया है। इस स्क्वाड में टी-20 वर्ल्ड कप टीम के 9 खिलाड़ी नदारद हैं।

विज्ञापन

शादाब खान को सौंपी गई कप्तानी 

बाबर की जगह शादाब खान को कप्तानी सौंपी गई है। वहीं टीम में पीएसएल में बेहतर परफॉर्म करने वाले खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) टीम की घोषणा के बाद से ही संकट में है। पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ियों को आराम देने पर फैंस और पूर्व क्रिकेटरों ने पीसीबी की आलोचना की है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने बोर्ड और चयनकर्ताओं की आलोचना कर कहा कि पीसीबी के शीर्ष पर काबिज 70-80 साल के लोग तय कर रहे हैं कि किसे आराम करना चाहिए। यह नेशनल टीम को खत्म करने का पहला कदम है।

विज्ञापन

विज्ञापन

PCB इसे पचा नहीं पाई

लतीफ ने एक इंटरव्यू में कहा- “हमारे खिलाड़ी ICC रैंकिंग में शामिल हैं और लंबे समय के बाद पुरस्कार जीत रहे हैं। बाबर और शाहीन ने ICC पुरस्कार जीते। PCB इसे पचा नहीं पाई। उन्होंने कहा कि हम ऐसा नहीं होने देंगे। अब हम यहां फैसेले लेंगे।” लतीफ ने आगे कहा- जिन्होंने कभी आराम नहीं किया और 70 या 80 साल के हैं उन्हें आराम की जरूरत है, वे अब पाकिस्तान क्रिकेट के भाग्य का फैसला कर रहे हैं। आप कह सकते हैं- रेस्ट इन पीस पाकिस्तान क्रिकेट। हमारी टीम अब ‘शांति से आराम’ कर रही है।”

विज्ञापन

टूट जाता है कॉम्बिनेशन 

लतीफ ने कहा कि जब नए खिलाड़ी आते हैं तो कॉम्बिनेशन टूट जाता है। अगर उनमें से कुछ अच्छा प्रदर्शन करते हैं और जब स्टार खिलाड़ी वापस आते हैं तो यह अराजकता की ओर ले जाता है। नए खिलाड़ी अफगानिस्तान श्रृंखला में प्रदर्शन करेंगे, तो क्या वे कम स्ट्राइक रेट के साथ वरिष्ठ खिलाड़ियों को वापस लाएंगे। मीडिया भी उन पर दबाव बनाएगी।” यह पाकिस्तान टीम को तबाह करने की दिशा में पहला कदम है।”

विज्ञापन

अफगानिस्तान सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम

शादाब खान (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, आजम खान, फहीम अशरफ, इफ्तिखार अहमद, इहसानुल्लाह, इमाद वसीम, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, सईम अयूब, शान मसूद, तैय्यब ताहिर , जमान खान।

रिजर्व खिलाड़ी: अबरार अहमद, हसीबुल्लाह और उसामा मीर

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ