PSL 2023: पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन पाकिस्तान सुपर लीग 2023 में शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। इस लीग के 10वें मैच में उन्होंने लाहौर कलंदर्स के खिलाफ एक शानदार गेंद डाली, जिस पर 37 साल के सीनियर खिलाड़ी डेविड वीजे चारों खाने चित हो गए और गेंद ने स्टंप उखाड़ फेंका।
पाकिस्तान सुपर लीग में 22 साल के तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन क्वेटा ग्लैडिएटर्स की तरफ से खेल रहे हैं। मंगलवार को 10वें मुकाबले में लाहौर कलंदर्स के खिलाफ उनकी टीम का मैच था। इस मैच में हसनैन अपनी टीम के लिए 18वां ओवर डाल रहे थे। इस ओवर की दूसरी ही गेंद उन्होंने यॉर्क लेंथ डाली, जिस पर वीजे पोज मारते रह गए और गेंद स्टंप में घुस गई।
पड़कर अंदर आई थी हसनैन की खतरनाक गेंद
हसनैन की गेंद पिच पर पड़कर अंदर आई थी। जिसे बल्लेबाज भांप नहीं पाए। आउट होने के बाद डेविड वीजे निराश होकर वापस लौटे। हालांकि यह मुकाबला हमनैन की टीम हार गई, लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया। उन्होंने 4 ओवर में 32 रन देकर 1 विकेट निकाला।
और पढ़िए – जेम्स एंडरसन ने तोड़ा 87 साल पुराना रिकॉर्ड, अश्विन ने भी लगाई छलांग, देखें टॉप 10 गेंदबाजों की लिस्ट
मैच का पूरा हाल
अगर मैच की बात करें तो क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, पहले खेलते हुए लाहौर कलंदर्स की टीम ने 6 विकेट खोकर 20 ओवर में 198 रन बनाए थे, जवाब में क्वेटा की टीम 20 ओवर में सिर्फ 8 विकेट के नुकसान पर 135 रन ही बना सकी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
29 mins agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
2 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
4 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines