नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) अब अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है। इस दौरान दिलचस्प नजारे सामने आ रहे हैं। गुरुवार को लाहौर कलंदर्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच खेले गए मैच में कलंदर्स की ओर से ओपनिंग करने उतरे फखर जमां ने ऐसी विस्फोटक पारी खेली कि क्रिकेट के गलियारों में हाहाकार मच गया।
ताबड़तोड़ बैटिंग का दिखाया नजारा
फखर ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए शानदार सेंचुरी ठोक डाली। उन्होंने 57 गेंदों में 8 चौके-8 छक्के कूट 201 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से कुल 115 रन जड़ दिए। फखर जमां के आगे इस्लामाद यूनाइटेड के गेंदबाजों के पसीने छूट गए, लेकिन वे टस से मस नहीं हुए। इसी के साथ फखर ने पीएसएल में अपना दूसरा और टी-20 क्रिकेट में तीसरा शतक ठोक डाला।
और पढ़िए – PSL 2023: जो बाबर आजम न कर सके, वो फखर जमां ने कर दिखाया
दो शतक जमाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने
फखर इसके साथ ही पीएसएल में दो शतक जमाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए। खास बात यह है कि बाबर आजम ने पीएसएल में अब तक एक ही शतक जमाया है। इस मामले में फखर उनसे एक कदम आगे निकल गए। वैसे पीएसएल में सबसे ज्यादा सेंचुरी का रिकॉर्ड कामरान अकमल के नाम दर्ज है।
और पढ़िए – IND vs AUS: रोहित शर्मा ने ईशान किशन को दिखाया थप्पड़, देखें वीडियो
और पढ़िए – IND vs AUS: अहमदाबाद टेस्ट में काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ? वजह जान आप भी हो जाएंगे दुखी
कामरान अकमल ने जड़ी हैं तीन सेंचुरी
कामरान ने पीएसएल में तीन सेंचुरी जड़ी हैं। वहीं 2016 में पहला शतक जड़ने वाले शारजील खान दो शतक जड़कर दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर अब फखर जमां का नाम शामिल हो गया है। पीएसएल में अब तक 18 बार सेंचुरी ठोकी गई हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में जमां के ओपनिंग पार्टनर मोहम्मद रिजवान के नाम एक शतक दर्ज है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines