---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs AUS: रोहित शर्मा ने ईशान किशन को दिखाया थप्पड़, देखें वीडियो

नई दिल्ली: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट अहमदाबाद में गुरुवार से शुरू हुआ। मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट खोकर 255 रन बना लिए हैं। उस्मान ख्वाजा 104 और कैमरन ग्रीन 49 रन बनाकर नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया फिलहाल मजबूत स्थिति में दिख रही है, तो वहीं कप्तान रोहित शर्मा का पसीना छूटता नजर […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट अहमदाबाद में गुरुवार से शुरू हुआ। मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट खोकर 255 रन बना लिए हैं। उस्मान ख्वाजा 104 और कैमरन ग्रीन 49 रन बनाकर नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया फिलहाल मजबूत स्थिति में दिख रही है, तो वहीं कप्तान रोहित शर्मा का पसीना छूटता नजर आ रहा है।

इस बीच कप्तान के साथ पहले दिन कुछ ऐसा हुआ जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, रोहित ने ईशान किशन को किसी बात पर थप्पड़ दिखा दिया। जैसे ही ये नजारा सामने आया, वीडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो गया।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – IND vs AUS 4th Test, Day 2 Live Score: उस्मान ख्वाजा और कैमरुन ग्रीन ने की शतकीय साझेदारी, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 270-4

हड़बड़ी में दौड़ रहे थे ईशान किशन 

ये नजारा उस वक्त सामने आया जब ड्रिंक्स के दौरान विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन खिलाड़ियों के लिए पानी लेकर मैदान पर गए। ब्रेक खत्म होने के बाद जब ईशान ड्रेसिंग रूम लौटे तो काफी हड़बड़ी में दिख रहे थे। वे दौड़ लगाते हुए बोतल इकट्ठी कर वापस जा रहे थे।

---विज्ञापन---

इधर, कप्तान रोहित शर्मा इत्मिनान से पानी पी रहे थे। जैसे ही ईशान दौड़ लगाते हुए रोहित के पास आए तो उन्होंने बोतल थमाने की कोशिश की, लेकिन ईशान की स्पीड ज्यादा होने की वजह से बाेतल उनके हाथ से छूट गई। बोतल नीचे गिरने के बाद रोहित शर्मा ने ईशान किशन को थप्पड़ दिखा दिया। हालांकि ये सब मजाकिया अंदाज में हुआ। जिसे देख फैंस दंग रह गए।

और पढ़िए – NZ vs SL: टीम साउदी ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को पछाड़ा, डेल स्टेन और रविचंद्रन अश्विन के इस खास क्लब में हुए शामिल

---विज्ञापन---

https://twitter.com/IconicKohIi/status/1633749883005071362?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1633749883005071362%7Ctwgr%5E9ab64a111982fbfc1705690a1763a5fe7ea600d6%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.timesnownews.com%2Fsports%2Fcricket%2Fwatch-captain-rohit-sharma-funnily-threatens-to-slap-water-boy-ishan-kishan-after-he-drops-bottle-on-pitch-article-98519323

बहरहाल, टीम इंडिया दूसरे दिन गेम में वापसी करना चाहेगी क्योंकि उनकी एक जीत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह पक्की कर देगी। भारत को श्रीलंका से चुनौती मिल सकती है क्योंकि यदि चौथे टेस्ट में टीम इंडिया को ड्रॉ या हार मिलती है और इधर श्रीलंका न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों टेस्ट जीत लेती है तो वह फाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। हालांकि ये काम आसान नहीं होगा।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 09, 2023 11:14 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola