Praveen Kumar Shares Dark Secret of Team India: एक समय था जब भारतीय टीम में प्रवीण कुमार की तूती बोला करती थी। हालांकि, चोट और गलत व्यवहार के कारण उनकी छवि धीरे-धीरे धूमिल होती गई और वह टीम में वापसी के लिए तरसने लगे। फिलहाल उन्होंने संन्यास का तो ऐलान नहीं किया है, लेकिन मौजूदा समय में उम्दा गेंदबाजों की भरमार को देखते हुए बेहद कम उम्मीद नजर आती है कि दोबारा उनकी टीम इंडिया में वापसी हो।
भारतीय टीम से बाहर होने का दर्द प्रवीण कुमार के दिल में अब भी है। उन्होंने द लल्लनटॉप के साथ हुई खास बातचीत के दौरान इसका खुलासा भी किया है। उनका कहना है, ‘भारतीय टीम की तरफ से मैं खेल रहा था तब सीनियर्स खिलाड़ी मुझसे कहते थे कि पीना नहीं, ये नहीं करना, वो नहीं करना। मैं ही नहीं टीम में और लोग भी करते थे, लेकिन बदनाम केवल मैं हुआ कि पीके तो ड्रिंक करता है।’
यह भी पढ़ें- पहले बनाया उप-कप्तान, फिर अहम दौरे पर मौका, उसके बाद टीम से दिया निकाल, दिग्गज ने खड़ा किया सवाल
प्रवीण कुमार से जब पूछा गया कि क्या कभी सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ जैसे खिलाड़ियों ने उन्हें शराब पीने से मना किया था? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं कैमरे के सामने किसी का नाम नहीं लेना चाहता, लेकिन ये हर कोई जानता है कि प्रवीण कुमार को किसने बदनाम किया है। जो लोग मुझे निजी रूप से जानते हैं, उन्हें पता है कि मैं व्यक्तिगत रूप से कैसा हूं। लोगों के सामने मेरी खराब इमेज बनाई गई है।’
प्रवीण कुमार का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर:
प्रवीण कुमार भारतीय टीम की तरफ से इंटरनेशनल लेवल पर कुल 84 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने में कामयाब रहे। इस दौरान उनको 88 पारियों में 112 सफलता हाथ लगी। कुमार के नाम टेस्ट की 11 पारियों में 25.81 की औसत से 27, वनडे की 67 पारियों में 36.03 की औसत से 77 और टी20 की 10 पारियों में 24.12 की औसत से आठ विकेट दर्ज है।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
3 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
4 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
5 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
5 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
6 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
6 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
6 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
7 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines