Prabhsimran Singh: 13 सितंबर से भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेले जाने वाली है. सभी इसका इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में भारतीय टीम का चयन भी हुआ है. टीम में कई खिलाड़ियों की वापसी हुई है. जिम्बाब्वे दौरे पर गए कई खिलाड़ियों को जगह नहीं दी गई है, जिसमें से एक प्रभसिमरन सिंह हैं. प्रभसिमरन अब इसका गुस्सा शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में निकाल रहे हैं. उन्होंने खतरनाक बल्लेबाजी से सलेक्टर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है. गेंदबाजों के लिए वो काल बने हुए हैं.
प्रभसिमरन सिंह की आतिशी बल्लेबाजी
शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के 9वें मैच में जालंधर वारियर्स का सामना लुधियाना लायंस से हुआ था. जालंधर वारियर्स की तरफ से प्रभसिमरन ने 39 गेंदों में ताबड़तोड़ 90 रनों की पारी खेली. वो शतक बनाने से चूक गए. अपनी पारी में उन्होंने 7 चौके और 6 सिक्स लगाए. प्रभसिमरन की बल्लेबाजी उनकी टीम के लिए काम आई. जालंधर वारियर्स ने लुधियाना लायंस को 7 विकेट से मात दी. लुधियाना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 167 रनों का स्कोर बनाया था. माधव सिंह पठानिया ने 72 रनों की पारी खेली. जालंधर की टीम ने सिर्फ 15.5 ओवर में ही 3 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया.
ये भी पढ़ें: ‘अभिषेक शर्मा को टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए’, पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना का युवा बल्लेबाज को लेकर बड़ा बयान
प्रभसिमरन सिंह का जबरदस्त स्ट्राइक रेट
शेर-ए-पंजाब टी20 लीग की शुरुआत से ही प्रभसिमरन सिंह बल्ले से आग उगल रहे हैं. वो चार मैचों में 2 शतक और 2 अर्धशतक लगा चुके हैं. पहले मुकाबले में उन्होंने फाजिल्का फाल्कन्स की धज्जियां उड़ाई थीं. प्रभसिमरन ने 42 गेंदों में 76 रनों की पारी खेली थी. दूसरे मैच में अमृतसर के खिलाफ उन्होंने 47 गेंदों में 125 रन जड़े. भटिंडा रॉयल्स के खिलाफ प्रभसिमरन ने 110 रनों की धुआंधार पारी खेलाी.
प्रभसिमरन अभी तक 4 पारियों में 401 रन बना चुके हैं. उनका औसत 200.50 का रहा. उन्होंने 217.93 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. अभी तक वो 25 छक्के और 39 चौके लगा चुके हैं. प्रभसिमरन ने अपनी खतरनाक फॉर्म से सलेक्टर्स को करारा जवाब दिया है. प्रभसिमरन का बल्ला इसी तरह चलता रहा तो फिर से उनकी टीम इंडिया में वापसी तय है. जालंधर वारियर्स को उन्होंने अभी तक अपनी बल्लेबाजी से बड़े मैचों में एकतरफा जीत दिलाई है. अब देखना होगा कि वो टीम को फाइनल में पहुंचा पाएंगे या नहीं.
ये भी पढ़ें: ‘मेरी पत्नी वैभव सूर्यवंशी की वजह से क्रिकेट देख रही’, पूर्व क्रिकेटर ने किया बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
ग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
33 mins agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
45 mins agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
48 mins ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
1 hr agoईश सोढ़ी का रिकॉर्ड टूटा, मिचेल सैंटनर बने न्यूजीलैंड के नंबर-1 खिलाड़ी
1 hr agoभारत ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम
1 hr agoदूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoश्रेयस ने तूफानी फिफ्टी ठोक बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, रोहित-सूर्या को पछाड़ा
1 hr agoतिलक वर्मा को NZ A के खिलाफ तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलने का मिल सकता है मौका
2 hrs agoईशान किशन ने रच डाला इतिहास, सूर्यकुमार यादव का महारिकॉर्ड तोड़ा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines