Prabhsimran Singh Scored a Century in Ranji Trophy: आईपीएल 2024 के दिन ज्यों-ज्यों नजदीक आ रहे हैं, त्यों-त्यों खिलाड़ियों का रौद्र रूप भी बढ़ता जा रहा है। अब पंजाब किंग्स के 23 वर्षीय बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने अपना जलवा दिखाया है। रणजी ट्रॉफी का एक मुकाबला पांच जनवरी से पंजाब और कर्नाटक के बीच हुबली में खेला जा रहा है। इस मुकाबले की पहली पारी में फ्लॉप होने वाले पंजाब के सलामी प्रभसिमरन सिंह ने दूसरी पारी में आतिशी बल्लेबाजी की है। उन्होंने अपनी टीम के लिए कर्नाटक के खिलाफ पारी का आगाज करते हुए 146 गेंदों का सामना किया। इस बीच देखते ही देखते 68.49 की स्ट्राइक रेट से 100 रन ठोक दिए।
प्रभसिमरन सिंह ने अपनी इस उम्दा पारी के दौरान कुल 17 चौके लगाए। यानी इस बेहतरीन पारी में उन्होंने 68 रन केवल चौकों से बनाए। प्रभसिमरन मौजूदा समय में जरूर अपने राज्य पंजाब के लिए शिरकत कर रह हैं, लेकिन उनकी इस उम्दा बल्लेबाजी को देख उनकी आईपीएल टीम पंजाब किंग्स काफी खुश हो रही होगी। लीग में वह फ्रेंचाइजी के लिए पारी की शुरुआत करते हैं।
यह भी पढ़ें- IND Vs AFG: पहले टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11, रोहित-विराट का खेलना पक्का! ये खिलाड़ी उड़ाएंगे गर्दा
अभिषेक शर्मा शतक से चूके:
पंजाब बनाम कर्नाटक मुकाबले में जहां प्रभसिमरन सिंह शतक लगाने में कामयाब हुए हैं। वहीं अभिषेक शर्मा का भी उम्दा खेल देखने को मिला है, लेकिन वह महज नौ रन से सैकड़ा बनाने से चूक गए। उन्होंने प्रभसिमरन के साथ पारी का आगाज करते हुए 123 गेंदों का सामना किया। इस बीच नौ चौके एवं तीन छक्के की मदद से 91 रन बनाकर रविकुमार समर्थ की गेंद पर बोल्ड हुए। आईपीएल में अभिषेक सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए शिरकत करते हैं।
संबंधित खबरें
IND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
23 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
26 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 hrs agoLIVE: भारत को मिली दूसरी सफलता, प्रिंस यादव ने शिमरोन हेटमायर को किया चलता
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines