टीम इंडिया को हराने वाले पाकिस्तानी प्लेयर्स पर लाखों की बारिश, घर लौटते ही हो गया ऐलान

PAK Players Get Lakhs Rupees Rewards: पाकिस्तान ने भारत को अंडर 19 एशिया कप 2025 के फाइनल में हराया और ट्रॉफी अपने नाम की. लंबे समय बाद पाकिस्तान ने कोई ट्रॉफी जीती और इसी कारण अब उनके प्रधानमंत्री सभी प्लेयर्स पर लाखों की बारिश करने वाले हैं. हाल ही में पाकिस्तान टीम के मेंटर सरफराज ने इस बारे में जानकारी दी.

PAK Players Get Lakhs Rupees Rewards

पाक प्लेयर्स पर होगी पैसों की बारिश

PAK Players Get Lakhs Rupees Rewards: अंडर 19 एशिया कप 2025 का खिताब पाकिस्तान ने अपने नाम किया. फाइनल में भारत से उनकी भिड़ंत हुई थी और उन्हें 191 रन से जीत मिली. टीम इंडिया का प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार नहीं रहा और लंबे इंतजार के बाद पाकिस्तान ने अंडर 19 एशिया कप का खिताब जीता. इसी कारण अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने ऐलान किया है कि सभी प्लेयर्स को लाखों का इनाम मिलने वाला है. घर वापस आते ही पाकिस्तानी प्लेयर्स को खुशखबरी मिल गई.

विज्ञापन

पाकिस्तान के पीएम का बड़ा ऐलान

इस्लामाबाद में खिलाड़ियों और अधिकारियों का स्वागत करने के लिए एक खास इवेंट का आयोजन किया गया. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने इसी बीच ऐलान किया कि अंडर 19 एशिया कप में हिस्सा लेने वाले हर खिलाड़ी को 1 करोड़ पाकिस्तानी रूपये मिलने वाले हैं. सेरेमनी में टीम के प्रदर्शन की तारीफ हुई और मेंटर सरफराज अहमद ने मीडिया से बात करते हुए सभी को इस इनामी राशि के बारे में बताया. हर एक प्लेयर पर कुल 32 लाख रूपये की बारिश होने वाली है.

विज्ञापन

कोच शाहिद अनवर ने पाकिस्तानी की जीत पर क्या कहा?

हेड कोच शाहिद अनवर ने बताया कि लंबे समय से वो इस टूर्नामेंट की तैयारी कर रहे थे. उन्होंने कहा, ‘टीम बनाने की प्रोसेस जून में शुरू हो गई थी, जब हमने ट्रायल्स के बाद 70 खिलाड़ियों को चुना था. हमने बाद में 20 प्लेयर्स के साथ उतरने का फैसला किया. ज्यादातर खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में 50 ओवर फॉर्मेट खेलने का चांस दिया गया.’

विज्ञापन

फाइनल में कैसे हार गई टीम इंडिया?

अंडर 19 एशिया कप 2025 में भारतीय जूनियर टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा. उन्होंने ग्रुप स्टेज के सभी मैच जीते और वहां पाकिस्तान को हराया. सेमीफाइनल में उन्होंने श्रीलंका को करारी हार थमाई. हालांकि, फाइनल में आयुष म्हात्रे एंड कंपनी कमाल नहीं कर पाई. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 348 रनों का बड़ा लक्ष्य सामने रखा. जवाब में भारतीय टीम मात्र 156 रन पर ऑलआउट हो गई और पाकिस्तान को 191 रन से जीत मिली.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ