IND-W vs SL-W: कब, कहां और कैसे देखें भारत-श्रीलंका का दूसरा ब्लॉकबस्टर T20I मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स

IND-W vs SL-W, 2nd T20I: भारत और श्रीलंका के बीच 21 सितंबर को पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच खेला गया था, जिसे भारतीय महिला टीम ने आसानी से जीत लिया. अब दोनों देशों के बीच दूसरा मुकाबला आज होने वाला है. भारतीय टीम इस ब्लॉकबस्टर मैच में जीत के इरादे से उतरने वाली है. आइए लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी पर नजर डालते हैं.

IND-W vs SL-W, 2nd T20I

भारत-श्रीलंका के बीच कब शुरू होगा दूसरा टी20 मैच?

IND-W vs SL-W, 2nd T20I: भारत और श्रीलंका की महिला टीम के बीच 21 दिसंबर से टी20 सीरीज की शुरुआत हो गई है. वाइजैग में हुए पहले मैच में भारतीय टीम ने 8 विकेट से आसान जीत अपने नाम की थी. अब टीम इंडिया दूसरा मैच जीतकर सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से उतरने वाली है. वुमेंस वर्ल्ड कप जीतने के बाद ये भारत की पहली सीरीज है. आइए भारत और श्रीलंका की महिला टीम के बीच होने वाले सीरीज के दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

IND-W vs SL-W मैच कब खेला जाएगा?

भारत और श्रीलंका की वुमेंस टीम के बीच आज यानी 23 दिसंबर 2025 को दूसरा टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला जाएगा. बता दें कि दोनों देशों के बीच पांच मैच होने वाले हैं.

विज्ञापन

IND-W vs SL-W मैच कहां होगा?

भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का दूसरा टी20 मैच वाइजैग के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है. पहला मैच भी इसी स्टेडियम में हुआ था और टीम इंडिया यहां जीत का मोमेंटम जारी रखना चाहेगी.

विज्ञापन

IND-W vs SL-W मैच कितने बजे शुरू होगा?

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टी20 का टॉस शाम 6:30 बजे होगा, वहीं मैच की शुरुआत 7 बजे से होने वाली है.

कहां LIVE देख पाएंगे भारत-श्रीलंका का मैच?

भारत और श्रीलंका की वुमेंस टीम के बीच सीरीज का दूसरा टी20 अंतर्राष्ट्रीय स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर लाइव देखा जा सकता है. फैंस इस मुकाबले का आनंद हिंदी और इंग्लिश भाषा में उठा सकते हैं. इसे जियोहॉटस्टार पर भी स्ट्रीम किया जा सकता है.

विज्ञापन

IND-W और SL-W का पूरा स्क्वाड

भारतीय महिला टीम का स्क्वाड: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरणी, अमनजोत कौर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, जी कमलिनी.

श्रीलंकाई वुमेंस टीम का स्क्वाड: विश्मी गुणरत्ने, चमारी अथापत्थु (कप्तान), हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), कविशा दिलहारी, रश्मिका सेवंदी, इमेशा दुलानी, नीलाक्षी डी सिल्वा, निमेशा मदुशानी, काव्या कविंदी, मल्की मदारा, इनोका राणावीरा, मालशा शेहानी, शशिनी गिम्हानी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ