AUS vs ENG: बदल गया ऑस्ट्रेलिया का कप्तान, चौथे एशेज टेस्ट के लिए हुआ टीम का ऐलान

AUS Squad for 4th Test: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का चौथा मैच मेलबर्न में होने जा रहा है. अब तक श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन अच्छा है और वो शुरुआती तीनों मैच जीतने में सफल हुए हैं. अब चौथे मैच के लिए स्क्वाड का ऐलान हो गया है और एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया के लीडरशिप रोल में बदलाव हुआ है.

AUS Squad for 4th Test

चौथे टेस्ट के लिए टीम का हुआ ऐलान

AUS Squad for 4th Test: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट मैच होने जा रहा है. अब तक एशेज सीरीज में कंगारुओं का दबदबा देखने को मिला है और उनके पास 3-0 की बढ़त है. अब 26 दिसंबर से शुरू हो रहे चौथे टेस्ट के लिए उन्होंने टीम का ऐलान कर दिया है. कप्तान पैट कमिंस तीसरा टेस्ट खेलने के बाद बाहर हो गए हैं और अब दोबारा स्टीव स्मिथ टीम की कमान संभालेंगे. इसके अलावा एक और बदलाव टीम में हो चुका है.

विज्ञापन

चौथे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया के स्क्वाड का ऐलान

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी वेबसाइट द्वारा आधिकारिक रूप से ऐलान किया कि पैट कमिंस वर्क लोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए चौथे टेस्ट से बाहर हुए हैं. नाथन लियोन को हैमस्ट्रिंग में खिंचाव महसूस हुआ और इसी कारण वो स्क्वाड से बाहर हो चुके हैं. स्टीव स्मिथ तीसरा टेस्ट नहीं खेले थे लेकिन अब चौथे मैच में उनकी वापसी हो रही है. कमिंस की गैरमौजूदगी में वो टीम की कमान संभालेंगे. ऑस्ट्रेलिया ने नाथन लियोन और पैट कमिंस के रिप्लेसमेंट के रूप में टॉड मर्फी और जाय रिचर्डसन को स्क्वाड में जगह दी है.

विज्ञापन

चौथे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: स्टीव स्मिथ (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डॉगेट, कैमरून ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, टॉड मर्फी, माइकल नेसर, जाय रिचर्डसन, मिशेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर.

विज्ञापन

नाथन लियोन को करानी होगी सर्जरी

तीसरे टेस्ट के पांचवें दिन फील्डिंग करते समय अचानक नाथन लियोन को मैदान से बाहर ले जाया गया. हैमस्ट्रिंग में चोट के चलते अब उन्हें सर्जरी की जरूरत होगी. नाथन लियोन 38 साल के हो चुके हैं और वो अपने करियर के अंत पर हैं. ऐसे में अभी चोटिल होना उनके लिए काफी बड़ा झटका है. लियोन की जगह टॉड मर्फी को टीम में लाया गया है, जो शानदार ऑफ स्पिनर हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले अपने 7 मैचों में उन्होंने 22 विकेट हासिल किए हैं. अब नाथन की गैरमौजूदगी में उन्हें प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ