Phil Salt Return to UK: IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन अब तक धमाकेदार साबित हुआ है. वो पॉइंट्स टेबल में नंबर 2 पर हैं. RCB का अगला मैच 7 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होने जा रहा है. इसके पहले RCB को 440 वोल्ट जैसा तगड़ा झटका लगा है. टीम के धाकड़ सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट चोटिल होने के कारण पिछले कुछ मैचों में नहीं खेले थे और अब अचानक वो इंग्लैंड वापस लौट चुके हैं.
घर लौटे फिल साल्ट!
18 अप्रैल 2026 के बाद फिल साल्ट ने कोई मैच नहीं खेला और वो उंगली में चोट के कारण बाहर थे. लग रहा था कि कुछ मैचों में वो फिट हो जाएंगे और वापसी कर लेंगे. हालांकि, ESPNCricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में मौजूद फिल साल्ट को इंग्लैंड वापस बुला लिया है. इंग्लैंड क्रिकेट टीम उनकी चोट की गंभीरता की जांच के लिए स्कैन कराना चाहती है. इसी वजह से साल्ट RCB का साथ छोड़कर घर लौट गए हैं. अब स्कैन के बाद ही पता चलेगा कि उन्हें IPL 2026 में खेलने की अनुमति मिलेगी या फिर वो टूर्नामेंट से पूरी तरह बाहर हो जाएंगे.
ये भी पढ़ें:- Out… Not Out… Out! PSL 2026 फाइनल में अंपायरिंग ‘ब्लंडर’ से फिर हुआ विवाद, बल्लेबाज का फूटा गुस्सा
फॉर्म में थे फिल साल्ट
फिल साल्ट के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 निराशाजनक साबित हुआ था, लेकिन IPL में वो फॉर्म में लौट गए थे. उन्होंने इस सीजन 6 मैचों में हिस्सा लेते हुए 202 रन बनाए हैं. साल्ट ने 33.66 के औसत से बल्लेबाजी की और कुल 2 अर्धशतक जड़े. हालांकि, उंगली में लगी चोट के कारण अब उनके IPL 2026 में हिस्सा लेने पर खतरा मंडराया हुआ है.
जैकब बेथेल के पास मौका
फिल साल्ट की गैरमौजूदगी में जैकब बेथेल को खेलने का मौका मिल रहा है. अब तक उन्होंने तीन मैच खेले हैं और मात्र 39 रन बनाने में सफल हुए हैं. साल्ट की गैरमौजूदगी में जैकब को पूरी तरह से फायदा उठाना चाहिए. अगर वो फेल हुए, तो इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स को खेलने का मौका मिल सकता है, जिनके लिए द हंड्रेड का पिछला सीजन कमाल का रहा था.
ये भी पढ़ें:- CSK फैंस के लिए बुरी खबर, IPL 2026 से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी, पहले ही मैच में लगी चोट
संबंधित खबरें
भारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
32 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
4 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
14 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines