
Out… Not Out… Out! PSL 2026 फाइनल में अंपायरिंग 'ब्लंडर' से फिर हुआ विवाद, बल्लेबाज का फूटा गुस्सा
Written By Ujjaval Palanpure

Written By Ujjaval Palanpure
PSL Run Out Controversy: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पेशावर जाल्मी की भिड़ंत हैदराबाद किंग्समैन से हुई. इस मैच के दौरान अंपायर के एक ब्लंडर से विवाद खड़ा हो गया. हैदराबाद किंग्समैन की बल्लेबाजी के दौरान रन दौड़ने के चक्कर में कुसल परेरा रन आउट हो गए. अंपायर के चेक करने पर वो साफ तौर पर आउट थे लेकिन उन्होंने दावा किया कि गेंदबाज नाहिद राणा बीच में आ गए और इसी वजह से वो क्रीज तक पहुंच नहीं पाए. इसके बाद अंपायरिंग में बड़ा ब्लंडर हुआ.
मैच में विवाद तब शुरू हुआ, जब आउट साबित होने के बाद कुसल परेरा ने अंपायर को दोबारा चेक करने के लिए कहा. उन्होंने इसी बीच नाहिद राणा के दखल देने और उन्हें क्रीज में पहुंचने से रोकने की बात की. हालांकि, तीसरे अंपायर को नहीं लगा कि राणा ने किसी तरह का दखल दिया है और इसी वजह से उन्होंने परेरा को आउट दे दिया. इसके बाद कुसल पवेलियन लौटते समय बेहद गुस्से में नजर आए. PSL फाइनल में यह रन आउट काफी विवादों में बना हुआ है. बता दें कि पेशावर जाल्मी ने 5 विकेट से फाइनल जीता.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: