CSK फैंस के लिए बुरी खबर, IPL 2026 से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी, पहले ही मैच में लगी चोट
Ramakrishna Ghosh Ruled Out: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए IPL 2026 में चोट एक बड़ी समस्या रही है और अब उनका एक और स्टार खिलाड़ी चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गया है. CSK ने अपने फैंस को सोशल मीडिया पर बुरी खबर दी.

Ramakrishna Ghosh Ruled Out: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स पर चोट का साया रहा है. लगातार खिलाड़ी चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हुए हैं. एमएस धोनी अब तक चोट के कारण IPL 2026 में एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं. पिछले मैच में रामकृष्ण घोष ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए IPL में डेब्यू किया था. अब खबर सामने आई है कि घोष भी चोटिल होने के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.
रामकृष्ण घोष ने MI के खिलाफ किया था डेब्यू
2 / 62 अप्रैल को चेपॉक में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच भिड़ंत हुई थी. इस मैच में रामकृष्ण घोष को डेब्यू करने का मौका मिला. पहले ही मैच में उन्होंने किफायती गेंदबाजी की और 3 ओवर में मात्र 24 रन देकर 1 विकेट झटका. उन्होंने टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव को पवेलियन का रास्ता दिखाया.
CSK ने दी फैंस को बुरी खबर
3 / 6चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर बताया कि MI के खिलाफ मैच में रामकृष्ण घोष को दाहिने पैर में फ्रैक्चर हुआ. इसी वजह से अब वो IPL 2026 में आगे हिस्सा नहीं ले पाएंगे.
डेब्यू के लिए करना पड़ा लंबा इंतजार
4 / 6चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2025 के ऑक्शन में रामकृष्ण घोष को खरीदा था. हालांकि, पिछले साल उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला और इस साल भी आधा सीजन वो बाहर बैठ रहे. उन्हें आखिरकार MI के खिलाफ डेब्यू करने का चांस दिया गया लेकिन वो चोटिल हो गए.
CSK के खिलाड़ी लगातार हो रहे चोटिल
5 / 6चेन्नई सुपर किंग्स के लिए IPL 2026 में चोट काफी बड़ी समस्या रही है. नाथन एलिस, खलील अहमद और आयुष म्हात्रे पहले ही चोटिल होने के कारण IPL के इस सीजन से बाहर हो चुके हैं और अब लिस्ट में रामकृष्ण घोष का नाम भी जुड़ गया है.
धोनी की वापसी का सभी को इंतजार
6 / 6रामकृष्ण घोष ही नहीं, बल्कि एमएस धोनी भी चोट से परेशान हैं. IPL 2026 की शुरुआत से पहले ही धोनी को काफ स्ट्रेन हुआ था. इसी वजह से वो अब तक इस सीजन में एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं. फैंस उन्हें जल्द से जल्द मैदान पर देखना चाहते हैं.