सूर्यकुमार यादव की होगी छुट्टी? ये खिलाड़ी बनेगा टीम इंडिया का अगला कप्तान! आया चौंकाने वाला अपडेट
Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में खराब रहा है और उनके हाथ से भारत की टी20 टीम की कप्तानी जाने का भी खतरा है. अगला कप्तान बनने की रेस में अब श्रेयस अय्यर सबसे आगे हैं.

Suryakumar Yadav: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी टीम इंडिया ने अपने नाम की है. अब अगला वर्ल्ड कप दो साल बाद है और BCCI का लक्ष्य उस इवेंट पर होगा. 2024 के टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया में काफी बदलाव हुए थे और अब कुछ ऐसा ही अगले टूर्नामेंट के लिए भी किया जा सकता है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने 2026 का टी20 वर्ल्ड कप जीता है लेकिन अब टीम से उनका ही पत्ता कट सकता है. श्रेयस अय्यर को अगला कप्तान बनने का दावेदार माना जा रहा है.
सूर्यकुमार यादव की फॉर्म बन रही चिंता
2 / 6सूर्यकुमार यादव का टीम इंडिया के कप्तान के तौर पर रिकॉर्ड काफी शानदार है. हालांकि, बल्ले से सूर्या लगातार संघर्ष करते आए हैं और अभी IPL 2026 में भी वो रन नहीं बना पा रहे हैं. यह गौतम गंभीर और सिलेक्शन कमेटी के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन गया है.
श्रेयस अय्यर नंबर 4 पर खेलने के बड़े दावेदार
3 / 6भारतीय टी20 टीम में सूर्यकुमार यादव नंबर 4 पर खेलते रहे हैं लेकिन उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. TOI को BCCI के एक सोर्स ने बताया कि सूर्यकुमार यादव को नंबर 4 पर रिप्लेस करने की रेस में श्रेयस अय्यर सबसे आगे हैं. नंबर 4 पर अय्यर काफी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं.
श्रेयस अय्यर हो सकते हैं अगले T20I कप्तान
4 / 6श्रेयस अय्यर की कप्तानी में KKR ने तीसरी IPL ट्रॉफी जीती थी. उन्होंने PBKS और DC के कप्तान के रूप में भी काफी प्रभावित किया था. TOI ने अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया है कि अगर सूर्यकुमार यादव खराब प्रदर्शन के कारण टीम से बाहर होते हैं, तो श्रेयस अय्यर T20I कप्तान बन सकते हैं.
BCCI के सोर्स ने कहा?
5 / 6TOI से बात करते हुए BCCI के सोर्स ने श्रेयस अय्यर से जुड़े मामले पर कहा, 'श्रेयस अय्यर ने 2023 में आखिरी बार टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था. वो मौजूदा टी20 ग्रुप का हिस्सा नहीं हैं. उन्हें वापस बुलाना और सीधा कप्तान बनाना बड़ा फैसला होगा. अभी फोकस 2027 के वनडे वर्ल्ड कप पर है. इसी वजह से सिलेक्टर्स के पास टी20 टीम में बदलाव करने का मौका है.'
श्रेयस अय्यर का बतौर कप्तान रिकॉर्ड
6 / 6श्रेयस अय्यर ने IPL में अब तक 91 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से 53 में टीम को जीत मिली है. उनका जीत प्रतिशत 59.30% है. उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स को IPL 2024 में चैंपियन बनाया था.