IPL 2026 से ठीक पहले RCB को मिला नया खरीदार, इस विदेशी कंपनी ने लगाई करीब 18 हजार करोड़ की बोली!
RCB New Bidder: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बिक्री की प्रक्रिया चल रही है और अब उन्हें एक नया खरीदार मिल गया है. खबरों की मानें, तो RCB पर लगभग 18 हजार करोड़ की बोली लगी है.

RCB New Bidder: IPL 2026 की शुरुआत में अब दो हफ्ते का समय रह गया है. इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एक और नया संभावित खरीदार मिल गया है. दरअसल, पिछले साल RCB के मालिकों ने अपनी फ्रेंचाइजी बेचने का फैसला किया था. इसके बाद से ही कई अलग-अलग बिजनेसमैन और कंपनियों ने बोली लगाई. अब एक स्वीडिश कंपनी ने भी RCB को खरीदने में रुचि दिखाई है, जिससे फ्रेंचाइजी की कीमत करीब 18 हजार करोड़ रुपये हो जाएगी.
RCB को खरीदने में स्वीडिश कंपनी ने दिखाई रुचि
2 / 6रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खरीदने में स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी कंपनी EQT ग्रुप ने रुचि दिखाई है. वो एक बड़ी बोली लगाने की कोशिश में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो RCB के लिए लगभग 18,000 करोड़ रुपये की बोली लगा सकते हैं.
क्या है बोली लगाने की आखिरी तारीख?
3 / 6अगर EQT ग्रुप ने RCB को खरीदा, तो इसकी कीमत लगभग 2 से 2.1 बिलियन डॉलर्स हो जाएगी. यह दुनिया की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी स्पोर्ट्स टीमों में से एक बन सकती है. रिपोर्ट्स की मानें, तो 16 मार्च बोली लगाने की आखिरी तारीख है.
कब RCB को बेचने का लिया गया फैसला?
4 / 6RCB की मालिकाना कंपनी यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड है. उन्होंने नवंबर 2025 में ऐलान किया था कि वो RCB को बेचने का फैसला कर रहे हैं. इसमें रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में RCB की मेंस और वुमेंस, दोनों टीमें शामिल हैं. यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड ने खुद बताया था कि RCB को बेचने की यह प्रक्रिया 31 मार्च 2026 तक पूरी हो जाएगी.
RCB को खरीदने में किसने-किसने दिखाई रुचि?
5 / 6EQT भले ही अभी आरसीबी को खरीदने के लिए प्रबल दावेदार नजर आ रही है लेकिन इसके पहले कई अलग-अलग बिजनेसमैन और कंपनियों ने भी अपनी रुचि दिखाई है. रिपोर्ट्स की मानें, तो लांसर कैपिटल्स के अवराम ग्लेजर ने लगभग 1.8 बिलियन डॉलर्स की बोली लगाई है. इसके अलावा अदार पूनावाला, रंजन पाई, अडानी ग्रुप समेत अलग-अलग खरीदार भी सामने आए हैं.
IPL 2026 में RCB खेलेगी पहला मैच
6 / 6रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL का पिछला सीजन जीता था. इसी कारण अब वो IPL का पहला मैच खेलने वाले हैं. उनका सामना 28 मार्च 2026 को सनराइजर्स हैदराबाद से होने वाला है. RCB टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी.