मोहम्मद आमिर से लेकर अबरार अहमद तक... 5 पाकिस्तानी खिलाड़ी जो भारतीय मालिकों की विदेशी टीम का रहे हैं हिस्सा

PAK Players Plays for Indian Owned Team: भारतीय मालिकों की IPL के अलावा दुनिया भर की अलग-अलग लीगों में टीमें हैं. इनमें कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ी भी भारतीय मालिकों की टीमों का हिस्सा हैं. आइए उनकी लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

Abrar Ahmed Mohammad Amir
1 / 6

Pakistani Players Who Plays for Indian Owned Teams: IPL दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है और इसकी सफलता देखकर पूरी दुनिया में अलग-अलग जगहों पर क्रिकेट लीग शुरू हो गई. अब अमेरिका, UAE, कनाडा समेत अलग-अलग देशों में फ्रेंचाइजी क्रिकेट का आयोजन होता है. कई टीमें सिर्फ IPL तक ही सीमित नहीं रही हैं. उन्होंने पूरी दुनिया की अलग-अलग लीगों में अपनी टीमें खरीदी हैं. IPL में भले ही पाकिस्तानी खिलाड़ी बैन हैं लेकिन अलग-अलग क्रिकेट लीग में पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलते हैं. कुछ भारतीय मालिकों की टीम का भी हिस्सा हैं. आइए उन सभी खिलाड़ियों की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

अबरार अहमद

अबरार अहमद2 / 6

पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज अबरार अहमद को हाल ही में सनराइजर्स लीड्स टीम ने खरीदा है. दरअसल, पिछले साल SRH का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी सन ग्रुप ने द हंड्रेड में टीम खरीदी थी, जिसका नाम उन्होंने सनराइजर्स लीड्स रखा. उन्होंने हालिया ऑक्शन में पाकिस्तानी स्पिनर को अपने साथ जोड़ा.

विज्ञापन

उस्मान तारिक

उस्मान तारिक3 / 6

पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज उस्मान तारिक अपने एक्शन के कारण काफी चर्चा का विषय रहते हैं. बता दें कि वो भी शाहरुख खान और नाइट राइडर्स ग्रुप की CPL टीम ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं. पिछले सीजन उन्होंने 10 मैच खेले थे और कुल 20 विकेट अपने नाम किए थे.

मोहम्मद आमिर

मोहम्मद आमिर4 / 6

पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर भी भारतीय मालिकों की टीम से खेलते हैं. बता दें कि वो KKR के मालिक नाइट राइडर्स ग्रुप की सीपीएल टीम का हिस्सा हैं. CPL 2025 में उन्होंने ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए खेला था.

विज्ञापन

इमाद वसीम

इमाद वसीम5 / 6

पाकिस्तान के इमाद वसीम भी GMR ग्रुप की टीम सीएटल ऑर्कस के लिए खेलते हैं. GMR ग्रुप ही IPL में दिल्ली कैपिटल्स टीम का मालिक है. पाकिस्तान के इस ऑलराउंडर ने सीएटल ऑर्कस के लिए दो सीजन खेले.

जमान खान

जमान खान6 / 6

इमाद वसीम की तरह ही पाकिस्तान के जमान खान ने भी सीएटल ऑर्कस के लिए खेला है. GMR ग्रुप की इस टीम का वो 2024 में हिस्सा थे और उन्होंने कुल चार मैच खेले थे. वो उतना प्रभावित नहीं कर पाए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन