हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 वर्ल्ड कप के IND vs PAK मैच को लेकर नई रिपोर्ट से सनसनी, क्या बायकॉट का फैसला बदलने जा रहे मोहसिन नकवी?

Mohsin Naqvi Might Change Decision: पाकिस्तान सरकार ने फैसला किया है कि उनकी टीम भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में मैच नहीं खेलेगी. अब बांग्लादेशी मीडिया से खबर सामने आ रही है कि PCB मोहसिन नकवी बांग्लादेशी चुनावों के बाद अपना फैसला बदल सकते हैं. ऐसे में फैंस को भारत-पाकिस्तान का मैच देखने मिल सकता है.

विज्ञापन
नकवी बदलेंगे फैसला?

Mohsin Naqvi Might Change Decision: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान टीम भारत के खिलाफ मैच को बायकॉट करने वाली है. बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद ये विवाद शुरू हुआ था और अब पाकिस्तान सरकार ने भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने का फैसला किया है. अब खबर आ रही है कि PCB चीफ और पाकिस्तान सरकार में इंटीरियर मिनिस्टर मोहसिन नकवी बायकॉट के फैसले को बदल सकते हैं.

बांग्लादेश चुनाव के बाद होगा बदलाव?

बांग्लादेश में 12 फरवरी को चुनाव होने वाले हैं. इसके बाद भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर नकवी फैसले में बदलाव कर सकते हैं. न्यूज एजेंसी PTI और बांग्लादेशी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश चुनाव खत्म होने के बाद नकवी भारत-पाकिस्तान के 15 फरवरी को होने वाले टी20 वर्ल्ड कप मैच के लिए हामी भर सकते हैं. पीटीआई के सोर्स ने कहा, ‘नकवी क्रिकेट प्रशासक से ज्यादा नेता हैं, जिन्हें पाकिस्तान की नेशनल टीम से उतना ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है. वो थोड़ी वाहवाही लूटने की कोशिश कर रहे हैं. भारत-पाकिस्तान मैच में दो दिन रह जाएंगे और चीजें इसके बाद बदल सकती हैं. उन्हें पता है बायकॉट का नतीजा क्या होगा.’

ये भी पढ़ें:- इंटरनेशनल लेवल पर पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, आईसीसी के बाद सभी देशों ने दिखाया ठेंगा!

विज्ञापन

PCB को खेलना पड़ सकता है तगड़ा नुकसान

भारत-पाकिस्तान मैच बायकॉट करने पर PCB को तगड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है. ICC ने संकेत दे दिए हैं कि अगर पाकिस्तान ये मैच खेलने नहीं आती है, तो उनके लिए भविष्य में चीजें खराब होंगी. न सिर्फ पैसों के मामले में उन्हें नुकसान हो सकता है, बल्कि PSL खेलने के लिए विदेशी प्लेयर्स को NoC भी नहीं मिलेगी.

उन्हें आने वाले ICC टूर्नामेंट खेलने से भी बैन किया जा सकता है. बताया जा रहा है कि ICC में पाकिस्तान के इस फैसले को कोई भी सपोर्ट नहीं करता है. ICC ने ये भी कहा है कि वो PCB से बात करके किसी एक नतीजे पर आना चाहते हैं. अभी भारत-पाकिस्तान मैच के आयोजन में समय है और ऐसे में चीजें बदल सकती हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs PAK मैच बायकॉट मामले पर कोच गंभीर का ‘इग्नोर’ गेम! पाकिस्तान के सवाल को हवा में उड़ाया, VIDEO वायरल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola