हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मिस्ट्री गर्ल के लिए क्या स्मृति मंधाना को धोखा दे रहे थे पलाश मुच्छल? सोशल मीडिया पोस्ट से हुआ बड़ा खुलासा 

Palash Muchhal and Smriti Mandhana: भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और बॉलीवुड डायरेक्टर पलाश मुच्छल की शादी पोस्टपोन होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर कई तरह से चर्चा शुरू हो गई. जिसके बाद इस पूरे मामले में एक मिस्ट्री गर्ल की एंट्री हुई. मिस्ट्री गर्ल ने कुछ बड़े खुलासे किए, जिसके कारण ही स्मृति के मंगेतर पलाश मुच्छल पर मंधाना को धोखा देने का आरोप लग रहा है.

विज्ञापन
palash muchhal smriti mandhana and mystery girl Mary D’Costa

Palash Muchhal and Smriti Mandhana: शादी पोस्टपोन होने की खबर के बाद से ही सोशल मीडिया पर पलाश मुच्छल पर कई बड़े आरोप लग रहे हैं. मिस्ट्री गर्ल के चैट लीक करने के बाद इस मामले में एक नया ट्विस्ट आ गया. अब फैंस ने इस मिस्ट्री गर्ल को ट्रोल करना शुरू कर दिया है. जिसके कारण ही मैरी डिकोस्टा नाम की इस लड़की ने सोशल मीडिया पर बड़ा खुलासा किया है. पलाश मुच्छल के इस मामले में अब हर घंटे एक नया अपडेट सामने आ रहा है. 

मैरी डिकोस्टा के पोस्ट से मचा बवाल  

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी पोस्टपोन होने के बाद सोशल मीडिया पर मैरी डिकोस्टा नाम की लड़की ने एक पोस्ट किया. जिसमें दावा किया गया कि शादी से कुछ दिनों पहले तक मुच्छल उससे चैट के जरिए फ्लर्ट कर रहे थे. इस पोस्ट के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चा शुरू हो गई.

कुछ और सोशल मीडिया हैंडल ने बड़े-बड़े क्लेम करने शुरू कर दिए. फैंस ने मैरी डिकोस्टा को ही कोरियोग्राफर समझ कर ट्रोल करना शुरू कर दिया. जिसके बाद मैरी ने सोशल मीडिया पर आकर साफ किया की वो कभी भी पलाश मुच्छल से नहीं मिली है और वो कोरियोग्राफर कोई और है.  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: क्या हुआ था स्मृति मंधाना की संगीत की रात? पलाश मुच्छल की मां ने बताया पूरा घटनाक्रम 

पोस्ट के जरिए मैरी डिकोस्टा ने दी सफाई  

सोशल मीडिया पर एक रील बनाकर मैरी डिकोस्टा ने अपने नाम को क्लियर किया है. मैरी ने बताया कि उन्होंने पलाश को घोस्ट कर दिया था. हालांकि शादी पोस्टपोन होने की खबरों के बाद उन्होंने पलाश का सच बताने का प्रयास किया. हालांकि उसके बाद भी मंधाना के कुछ फैंस मैरी को ट्रोल कर रहे हैं. हालांकि सोशल मीडिया पर जिस कोरियोग्राफर के बारे में बात हो रही है, वो अभी भी मिस्ट्री बनी हुई है. इस विवाद पर फैंस को अभी तक स्मृति मंधाना के आधिकारिक बयान का इंतजार है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: शादी से जुड़े विवादों के बीच स्मृति मंधाना के लिए आई अच्छी खबर, परिवार को मिली बड़ी राहत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola