शादी से जुड़े विवादों के बीच स्मृति मंधाना के लिए आई अच्छी खबर, परिवार को मिली बड़ी राहत

Palash Muchhal and Smriti Mandhana: टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने के बाद स्मृति मंधाना 23 नवंबर को बॉलीवुड के डायरेक्टर पलाश मुच्छल के साथ शादी करने वाली थीं. हालांकि इसी दिन सुबह मंधाना के पिता की तबीयत खराब होने के कारण शादी को पोस्टपोन करना पड़ा. इसके बाद मंधाना के मंगेतर को लेकर सोशल मीडिया पर अलग तरह से चर्चा शुरू हो गई. मंधाना के परिवार को बड़ी राहत मिली है. 

smriti mandhana father health update

smriti mandhana father health update

Palash Muchhal and Smriti Mandhana: शादी के सपने देख रही स्मृति मंधाना को उस समय बड़ा झटका लगा जब उनके पिता की 23 नवंबर को तबीयत खराब हो गई. जिसके कारण उनको हॉस्पिटल में एडमिट करना पड़ा था. शादी पोस्टपोन होने के बाद सोशल मीडिया पर मंधाना के मंगेतर पलाश मुच्छल पर धोखा देने का आरोप लगने लगा. पिछले 2 दिन से ये चर्चा चल रही है. इस बीच मंधाना की फैमिली को आखिरकार एक अच्छी खबर मिली है. 

विज्ञापन

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए स्मृति मंधाना के पिता 

विवादों के बीच मंधाना परिवार को बड़ी खुशखबरी मिली है. स्मृति के पिता श्रीनिवास को हॉस्पिटल से अब  डिस्चार्ज कर दिया गया है, लेकिन शादी को लेकर अभी भी कोई खबर नहीं आई है. 23 नवंबर को आखिरी बार मंधाना के मैनेजर ने इसको लेकर बयान दिया था. उसके बाद से मंधाना की फैमिली ने कोई भी बयान नहीं दिया है. फिलहाल उनका फोकस पिता के हेल्थ पर ही है. पलाश की पर्सनल चैट लीक होने के बाद से ही वो सोशल मीडिया पर फैंस के निशाने पर हैं. सभी फैंस फिलहाल मंधाना को सपोर्ट कर रहे हैं. हालांकि पलाश से जुड़े विवाद पर मंधाना परिवार ने चुप्पी साध रखी है.  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: क्या सचमुच टूटने की कगार पर स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी? ऐसे शुरू हुआ अटकलों का दौर

विवादों में फंसे पलाश मुच्छल 

शादी पोस्टपोन होने के बाद पलाश मुच्छल को अस्पताल में एडमिट करना पड़ा था. उनकी मां का कहना है कि ज्यादा रोने के कारण ही उनकी तबीयत हो गई थी. पलाश फिलहाल मुंबई के अस्पताल में है. जहां पर उनकी बहन और बॉलीवुड की सिंगर पलक मुच्छल भी उन्हें देखने गई थी. पलाश से जुड़े चैट कई लड़कियां अब वायरल कर रही है. जिसके कारण ही फैंस का भी उनके ऊपर से भरोसा उठ रहा है. हालांकि इस आरोपों पर पलाश के परिवार ने भी कोई सफाई नहीं दी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ