क्या हुआ था स्मृति मंधाना की संगीत की रात? पलाश मुच्छल की मां ने बताया पूरा घटनाक्रम  

Palash Muchhal and Smriti Mandhana: टीम इंडिया की सुपरस्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना की शादी बॉलीवुड के डायरेक्टर पलाश मुच्छल के साथ होने वाली थी. स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के कारण इसे पोस्टपोन करना पड़ा था. शादी पोस्टपोन होने के कारण सोशल मीडिया पर अब कई तरह की बातें चल रही हैं. अब पलाश की मां ने संगीत की रात का पूरा घटनाक्रम बताया है. 

Palash Muchhal and Smriti Mandhana

Palash Muchhal and Smriti Mandhana

Palash Muchhal and Smriti Mandhana: भारतीय सुपरस्टार स्मृति मंधाना की शादी को लेकर अब कई अफवाहें सोशल मीडिया पर चल रही है. कुछ फैंस उनके मंगेतर पलाश मुच्छल पर धोखेबाजी का आरोप लगा रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी चैट लीक हो रही है. जिसके कारण ही उन्हें बहुत ज्यादा ट्रोल भी किया जा रहा है. अब पलाश मुच्छल की मां अमिता मुच्छल ने इन सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए संगीत की रात का पूरा घटनाक्रम बताया है.  

विज्ञापन

संगीत के दिन डांस कर रहे थे स्मृति के पिता 

बॉलीवुड के डायरेक्टर पलाश मुच्छल की मां अमिता मुच्छल ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए संगीत की रात का पूरा घटनाक्रम बताया है. उन्होंने स्मृति के पिता की तबियत को लेकर कहा, ‘एक दिन पहले उन्होंने खूब डांस किया था. बहुत ज्यादा खुश थे… इंस्टाग्राम पर स्टोरीज डाल रहे थे. फिर जब हम बारात की प्लानिंग कर रहे थे, तभी उन्हें तकलीफ हुई. पहले तो बताया नहीं, लेकिन जब बढ़ने लगी तो एम्बुलेंस बुलाई गई.’ आपको बता दें कि शादी 23 नवंबर को होने वाली थी. इसी दिन सुबह स्मृति के पिता को हॉस्पिटल में एडमिट करना पड़ा था. हालांकि अब उनकी तबीयत ठीक हो गई है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कितने साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल? अफवाहों के बीच जानें कैसे शुरू हुई लव स्टोरी

स्मृति के पिता के करीब थे पलाश मुच्छल 

अमिता मुच्छल ने बताया कि पलाश और स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना का रिश्ता बहुत अच्छा था. इस बारे में बताते हुए अमिता मुच्छल ने कहा, ‘पलाश को अंकल से बहुत ज्यादा लगाव है. स्मृति से भी ज्यादा ये दोनों करीब हैं. जब अंकल को हुआ तो स्मृति से पहले पलाश ने ही कहा कि अभी फेरे नहीं करेंगे जब तक अंकल ठीक नहीं हो जाते. हल्दी हो चुकी थी इसलिए हमने उसे बाहर नहीं जाने दिया. रोते-रोते अचानक तबीयत खराब हो गई. 4 घंटे अस्पताल में रखना पड़ा. IV ड्रिप चढ़ाई, ECG हुआ और बाकी टेस्ट भी हुए. सब नॉर्मल आए, लेकिन स्ट्रेस बहुत ज्यादा है.’ 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ