IPL 2026 के बाद टीम इंडिया में शामिल हुए 6 स्टार खिलाड़ी, गंभीर-अगरकर ने उठाए चौंकाने वाले कदम

Indian T20I Team: भारत की टी20 अंतर्राष्ट्रीय टीम में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के स्क्वाड के 5 खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं और 6 अन्य खिलाड़ियों को आयरलैंड एवं इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज में मौका मिल रहा है.

Vaibhav Sooryavanshi Shreyas Iyer
1 / 7

Indian T20I Team: T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब टीम इंडिया ने अपने नाम किया. अब BCCI की नजर अगले टी20 वर्ल्ड कप पर है और इसी को ध्यान में रखते हुए IPL 2026 के बाद BCCI ने भारतीय टी20 टीम में कुछ बड़े बदलाव किए हैं. भारतीय टीम आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी, जिसके लिए स्क्वाड का ऐलान किया गया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के स्क्वाड के मुकाबले 1 या 2 नहीं, बल्कि कुल 6 बदलाव टीम इंडिया में हुए हैं. आइए भारतीय टीम में जगह बनाने वाले सभी 6 नए खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी2 / 7

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार बल्लेबाजी की. इसी वजह से भारतीय टीम में उनका सिलेक्शन हुआ है. अजीत अगरकर ने उम्मीद जताई है कि वैभव अपनी IPL फॉर्म को भारतीय टीम की जर्सी में भी जारी रखने में सफल होंगे.

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर3 / 7

श्रेयस अय्यर कुछ सालों से भारतीय टी20 टीम से दूर थे लेकिन अब उनकी जोरदार अंदाज में वापसी हुई है. उन्होंने न सिर्फ खिलाड़ी, बल्कि कप्तान के रूप में भी वापसी की है. अय्यर को सूर्यकुमार यादव के रिप्लेसमेंट के रूप में देखा गया है.

रवि बिश्नोई

रवि बिश्नोई4 / 7

कुलदीप यादव का प्रदर्शन IPL 2026 में निराशाजनक साबित हुआ और इसके पहले भारत के लिए भी वो T20I में कुछ खास नहीं कर पा रहे थे. इसी वजह से उनकी जगह अब रवि बिश्नोई को स्क्वाड में शामिल किया गया है.

विज्ञापन

हर्षित राणा

हर्षित राणा5 / 7

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले हर्षित राणा चोटिल हो गए थे. इसी वजह से उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. अब राणा पूरी तरह फिट हो गए हैं और उनकी टी20 टीम में वापसी हो गई है.

प्रिंस यादव

प्रिंस यादव6 / 7

प्रिंस यादव के लिए IPL 2026 काफी शानदार साबित हुआ. इस युवा गेंदबाज ने अपनी गति और सटीक लाइन-लेंथ के दम पर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया. इसी वजह से वनडे के साथ-साथ टी20 टीम में भी प्रिंस को जगह मिली है.

विज्ञापन

नीतीश कुमार रेड्डी

नीतीश कुमार रेड्डी7 / 7

नीतीश कुमार रेड्डी के लिए IPL 2026 काफी शानदार साबित हुआ. भारतीय टीम मैनेजमेंट वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए हार्दिक पांड्या को टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से आराम दे रही है. इसी वजह से नीतीश कुमार रेड्डी को उनके रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में लाया गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन