Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार विराट कोहली की हमेशा ही तारीफ होती है. कोहली पिछले 17 सालों से इंटरनेशनल क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. जिसके कारण ही अब पाकिस्तान के सुपरस्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने अब विराट कोहली की जमकर तारीफ की है. इंग्लैंड शिफ्ट हो चुके आमिर ने किंग कोहली को मौजूदा समय का नंबर 1 बल्लेबाज बताया है. एक समय इन दोनों खिलाड़ियों के बीच मैदान पर कड़ी टक्कर देखने को मिलती है.
मोहम्मद आमिर बने विराट कोहली के फैन
पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद आमिर ने विजडन क्रिकेट से बात की है. जहां पर उन्होंने भारतीय सुपरस्टार विराट कोहली की जमकर तारीफ की है. आमिर लंबे समय से किंग कोहली की तारीफ करते हुए नजर आते हैं. दोनों खिलाड़ियों के बीच मैदान पर भी टक्कर हुई है. कोहली की तारीफ करते हुए मोहम्मद आमिर ने कहा, ‘विराट कोहली दुनिया में बेस्ट हैं. वह इस जेनरेशन के नंबर 1 क्रिकेटर हैं. उनकी कोई तुलना नहीं है. उन्हें बॉलिंग करना बहुत मुश्किल है.’ पिछले 15 सालों में पाकिस्तान और भारत के बीच जब भी मुकाबले होते थे, उस समय विराट कोहली के कारण ही कई मैचों में टीम इंडिया आगे निकली थी. हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में आमिर ने टीम इंडिया को परेशान किया था.
ये भी पढ़ें: जहां होगा World Cup 2027, वहां कितना गरजा है विराट का बल्ला? 12 वेन्यू का पूरा रिपोर्ट कार्ड
इंग्लैंड शिफ्ट हो गए हैं मोहम्मद आमिर
लंबे समय ये पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और मोहम्मद आमिर का रिश्ता खराब था. जिसके कारण ही उन्होंने इंग्लैंड शिफ्ट होने का फैसला किया है. हालांकि अब वो आईपीएल में भी अपना नाम दे सकते हैं. इंग्लैंड का होने के कारण अब ऑक्शन में आमिर का नाम आ सकता है. हालांकि बहुत ही मुश्किल है कि कोई भी फ्रेंचाइजी उनके ऊपर दांव लगाए. मौजूदा समय में आमिर पहले की तरह प्रभावी नहीं नजर आते हैं. उन्हें अब इंग्लैंड में खेलकर खुद को दोबारा साबित करना होगा.
ये भी पढ़ें: कैसे अचानक 10 साल छोटे लगने लगे टीम इंडिया के सुपरस्टार रोहित शर्मा? वायरल हुआ उनका नया लुक
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
31 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
49 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines