इंग्लैंड में पाकिस्तान की हुई घनघोर बेइज्जती, खिलाड़ियों को समझा 'घुसपैठिया', होटल के बाहर प्रदर्शनकारियों ने लगाए वापस भेजने के नारे

Pakistan U19 Cricket Team: पाकिस्तान की अंडर-19 टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर है, जहां उसे घनघोर बेइज्जती का सामना करना पड़ा है. पाकिस्तान की टीम जिस होटल में ठहरी हुई है, उसके बाहर कई लोगों उन्हें घुसपैठिया या शरणार्थी ग्रुप समझ कर विरोध प्रदर्शन किया.

pakistan players mistaken for asylum seekers

इंग्लैंड में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को शरणार्थी समझ लिया गया (PIC Credit - AI and X)

Pakistan U19 Cricket Team: पाकिस्तान को एक बार फिर इंग्लैंड में घनघोर बेइज्जती का सामना करना पड़ा है. एक तरफ पाकिस्तान की सीनियर क्रिकेट टीम इंग्लैंड में अपने शर्मनाक प्रदर्शन को लेकर चर्चा में है, तो वहीं उसकी अंडर-19 टीम को इंग्लैंड में जिल्लत का सामना करना पड़ा है. दरअसल, पाकिस्तान की अंडर-19 टीम भी इस समय इंग्लैंड दौरे पर है, जहां उसे इंग्लैंड की अंडर-19 टीम के खिलाफ एक यूथ टेस्ट और 4 यूथ वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. 2 से 5 सितंबर तक यूथ टेस्ट मुकाबला खेला गया और उसके बाद 9 सितंबर को टीम ने यूथ वनडे सीरीज का पहला मैच खेला. 

विज्ञापन

लेकिन इसी बीच इंग्लैंड के पोर्ट्समाउथ में ठहरी हुई पाकिस्तानी अंडर-19 टीम के खिलाड़ियों को लोगों ने घुसपैठिया या शरणार्थी समझ लिया. टीम के होटल के बाहर प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ जमा हो गई और प्रदर्शनकारियों ने उन्हें वापस भेजने के नारे भी लगाए. हालांकि, बाद में होटल स्टाफ से पूरी जानकारी मिलने पर लोग वहां से चले गए और मामला शांत हुआ.

विज्ञापन

पाकिस्तानी खिलाड़ियों को समझ लिया ‘घुसपैठिया’

इंग्लैंड के पोर्ट्समाउथ में ठहरी पाकिस्तानी अंडर-19 टीम को वहां के लोगों ने घुसपैठिया या शरणार्थियों का ग्रुप समझ कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. पोर्ट्समाउथ के मैरियट होटल के बाहर प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिन्हें खबर मिली थी कि वहां शरणार्थी ठहरे हुए हैं. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई. द गार्डियन के अनुसार, रिफॉर्म पार्टी के काउंसलर जॉर्ज मैडगविक ने इसके बाद पाकिस्तान अंडर-19 टीम के कोच और वहां जमा भीड़ के बीच बातचीत कराने के लिए होटल को फोन किया जिसके बाद भीड़ वहां से चली गई.

मैडगविक ने बताया, “मैंने टीम के कोच से बात की और फिर मैंने बाहर प्रदर्शनकारियों से कहा कि आप गलत समझ रहे हैं, यह एक क्रिकेट क्लब है. जिसके बाद वह वहां से चले गए.”

विज्ञापन

क्यों हुई गलतफहमी?

काउंसलर ने आगे बताया कि पाकिस्तान की अंडर-19 टीम ने आने-जाने के लिए जिस कंपनी की बस का इस्तेमाल किया था, उसी बस से कुछ दिन पहले पोर्ट्समाउथ शहर में 40 शरणार्थियों आए थे. इसी वजह से स्थानीय लोगों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भी शरणार्थी समझ लिया. उन्होंने कहा, “पोर्ट्समाउथ के लोगों के नजरिए से देखें तो वे पहले से ही हाई अलर्ट पर थे. यह उसी कंपनी की बस थी जो लगभग 40 विदेशी को लेकर आई थी.”

ये भी पढ़ें- Duleep Trophy Final: इतिहास रचने की दहलीज पर वैभव सूर्यवंशी, ईस्ट जोन के चैंपियन बनते ही बनाएंगे बड़ा रिकॉर्ड, जानें कब-कहां देखें LIVE

ECB ने पाकिस्तानी टीम मैनेजमेंट से किया संपर्क

पोर्ट्समाउथ में हुई इस घटना के बाद इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने पाकिस्तानी टीम मैनेजमेंट से संपर्क किया. बोर्ड उनकी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहा है. बता दें कि, इस दौरे पर पाकिस्तानी अंडर-19 टीम को यूथ टेस्ट मैच में 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद खेले गए यूथ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले को पाकिस्तानी टीम ने 177 रनों से जीत हासिल की थी. अब सीरीज का अगला मुकाबला 12 सितंबर को खेला जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ