England vs Pakistan: लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच के पहले दिन बड़ा बवाल देखने को मिला, जब पाकिस्तान ने बीच मैच बॉयकॉट करने की धमकी दे डाली. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आधिकारिक तौर पर इंग्लैंड के ब्रॉडकास्टर स्काई (SKY) के एक शो पर कड़ी आपत्ति जताते हुए मैच रोकने तक की धमकी दे दी. इसके पीछे की वजह पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व कप्तान इमरान खान के बेटों का एक खास इंटरव्यू रहा. आइए जानते हैं पूरा मामला.
लॉर्ड्स टेस्ट के बीच इमरान खान को लेकर मचा बवाल
दरअसल, लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन लंच ब्रेक के दौरान ब्रॉडकास्टर स्काई स्पोर्ट्स ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व कप्तान इमरान खान के बेटों सुलेमान और कासिम खान का एक खास इंटरव्यू चला दिया. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज कमेंटेटर माइकल एथरटन ने इमरान खान के दोनों बेटों का 18 मिनट का इंटरव्यू लिया था. इस इंटरव्यू में दोनों ने पाकिस्तान सरकार द्वारा इमरान के साथ किए जा रहे व्यवहार को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे. इस इंटरव्यू को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने मैच बॉयकॉट करने तक की धमकी भी दे डाली.
पाकिस्तान ने दी मैच बॉयकॉट करने की धमकी
क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, PCB ने लंच ब्रेक शुरू होने से पहले ही स्काई से कॉन्टैक्ट कर इस इंटरव्यू के प्रसारण पर आपत्ति जताई और औपचारिक शिकातय भी दर्ज कराई थी. बोर्ड ने कथित तौर पर यह विकल्प भी रखा था कि अगर इंटरव्यू दिखाया गया तो पाकिस्तान के खिलाड़ी लंच के बाद दूसरे सेशन के लिए मैदान पर नहीं उतरेंगे. इसके बावजूद ब्रॉडकास्टर ने इंटरव्यू ऑन एयर कर दिया.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्काई ने शुरुआत में PCB के साथ बातचीत के बाद इंटरव्यू के प्रसारण को टाल दिया था. हालांकि, बाद में करीब 18 मिनट का यह इंटरव्यू प्रसारित किया गया. इंटरव्यू खत्म होने के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ी स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 2:40 बजे दूसरे सेशनल के लिए मैदान पर लौट आए और मैच बॉयकॉट करने जैसी कोई स्थिति नहीं बनी.
ये भी पढ़ें- ‘मैं पूरी मेहनत…’, टीम इंडिया में वापसी को लेकर सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, अभी नहीं छोड़ी है उम्मीद
इमरान खान के बेटों ने सेहत को लेकर जताई चिंता
माइकल एथरटन ने बुधवार की सबह लॉर्ड्स के राइटर्स रूम में इमरान खान के बेटों सुलेमान और कासिम के साथ यह इंटरव्यू रिकॉर्ड किया था. स्काई स्पोर्ट्स ने टेस्ट मैच शुरू होने से पहले ही इस इंटरव्यू का प्रमोशन किया और PCB के विराध के बाद भी टेलीकास्ट किया. हालांकि, पाकिस्तान में इस मैच को ब्रॉडकास्ट कर रही PTV ने इस इंटरव्यू को प्रसारित नहीं किया.
इस बातचीत के दौरान इमरान खान के बेटों ने अपने पिता की सेहत और उनके साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार को लेकर चिंता जताई. कासिम ने आरोप लगाया कि उनके पिता को लगातार दबाने और चुप कराने की कोशिश की जा रही है.
3 साल से जेल में बंद हैं इमरान खान
गौरतलब है कि 71 वर्षीय इमरान खान पिछले तीन साल से पाकिस्तान के जेल में बंद हैं. लेकिन हाल के दिनों में इमरान के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं लगातार बढ़ी हैं. पिछले सप्ताह पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने का आदेश दिया था. हालांकि, उन्हें सरकारी पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) ले जाया गया, जहां जांच के बाद उन्हें तुरंत वापस जेल भेज दिया गया.
वहीं, उनकी मेडिकल स्थिति को लेकर पूर्व इंटरनेशनल कप्तानों ने भी चिंता जताई है. कुछ दिनों पहले ही 21 पूर्व इंटरनेशनल कप्तानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को लेटर लिखकर इमरान खान के लिए उचित और मानवीय मेडिकल देखभाल सुनिश्चित करने की मांग की. इसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के कई दिग्गज क्रिकेटरों ने समर्थन भी जताया है.
ये भी पढ़ें- IND vs SL: क्या सचमुच चोटिल हैं मोहम्मद सिराज? कप्तान शुभमन गिल ने दिया अपडेट
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
24 mins agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
59 mins agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
4 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines