Women’s T20 World Cup 2028: भारत और पाकिस्तान के बीच सिर्फ ICC टूर्नामेंट्स में ही मैच होते हैं. दोनों देशों के बीच तनाव के कारण खेल के रिश्तों में भी दरार आई है. इसी वजह से दोनों टीमें एक-दूसरे के देश जाकर क्रिकेट नहीं खेलती हैं. 2028 का वुमेंस वर्ल्ड कप पाकिस्तान में आयोजित किया जाएगा. भारतीय टीम इसके लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी. इसी वजह से ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) ने एक खास प्लान तैयार किया है. पाकिस्तान टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा लेकिन भारत के मुकाबले किसी और देश में होंगे.
पाकिस्तान करेगा वुमेंस T20 वर्ल्ड कप 2028 की मेजबानी
ICC ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि पाकिस्तान 2028 के वुमेंस T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा. 7 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. पाकिस्तान टूर्नामेंट की मुख्य होस्ट है और ICC ने साफ कर दिया है कि भारत के मैचों के लिए अलग से न्यूट्रल वेन्यू ढूंढा जाएगा. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक सूत्र ने इंडिया टुडे को बताया कि पाकिस्तान 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी की तरह हाइब्रिड मॉडल में टूर्नामेंट का आयोजन करने के लिए तैयार है.
PCB के सूत्र ने कहा, ‘हम ग्रुप और नॉकआउट के उन सभी मैचों की मेजबानी करने के लिए तैयार हैं, जिनमें भारतीय टीम नहीं होगी. UAE संभवतः न्यूट्रल वेन्यू रहेगा, क्योंकि पाकिस्तान और दुबई के बीच यात्रा का समय कम है, जिस वजह से लॉजिस्टिक्स संभालना किफायती और आसान रहता है.’ इसका सीधा अर्थ है कि 12 टीमों के बीच होने वाले वुमेंस T20 वर्ल्ड कप का आयोजन पाकिस्तान में होगा, वहीं टीम इंडिया के मैच दुबई में खेले जाएंगे.
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे के लिए विराट कोहली ने शुरू की तैयारियां, लंदन से भारत आकर प्रैक्टिस सेशन में बहाया पसीना
ICC का हाइब्रिड मॉडल रहा है सफल
2025 की चैंपियंस ट्रॉफी के जरिए ICC ने मुख्य रूप से हाइब्रिड मॉडल की शुरुआत की थी. पाकिस्तान ने टूर्नामेंट की मेजबानी की थी, वहीं भारत ने अपने सभी मैच दुबई में खेले थे. कुछ ऐसा ही अन्य टूर्नामेंट में भी हुआ था. 2023 के एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान और श्रीलंका ने की थी, जिसमें भारत के सभी मुकाबले श्रीलंका में हुए थे. 2025 के वुमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम भारत नहीं आई थी और उसने कोलंबो में अपने सभी मैच खेले थे.
PCB के सूत्र ने यह भी बताया कि अगर भारतीय टीम फाइनल में जगह बनाने में असफल रही, तो लाहौर में फाइनल का आयोजन हो सकता है. PCB का मानना है कि इस टूर्नामेंट की मेजबानी करने से पाकिस्तान में महिला क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा. खैर, भारतीय महिला टीम ने स्मृति मंधाना की कप्तानी में अपने नए दौर की शुरुआत की है और उम्मीद है कि 2028 के T20 वर्ल्ड कप में टीम का प्रदर्शन शानदार रहेगा.
ये भी पढ़ें:- न्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया ए का बुरा हाल, 113 रनों पर हुए ऑल आउट, राहुल-जायसवाल रहे फ्लॉप
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा T20I? जानें पूरी डिटेल्स
56 mins agoन्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया ए का बुरा हाल, 113 रनों पर हुए ऑल आउट
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए विराट ने शुरू की तैयारियां, नेट्स में बहाया पसीना
3 hrs agoIND vs NZ: दूसरे टी20 में फिर बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे धमाल?
10 hrs agoIPL 2027 से पहले ये 10 खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज, लिस्ट में कई बड़े सितारे
11 hrs agoमंधाना-प्रतिका की जोड़ी ने रचा इतिहास, मिताली-हरमनप्रीत का रिकॉर्ड तोड़ा
11 hrs agoIND vs NZ: दूसरे T20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव
12 hrs agoVIDEO: अभिषेक शर्मा ने जोरदार स्पीच से बढ़ाया टीम इंडिया का जोश
12 hrs agoजिम्बाब्वे के खिलाफ प्रतिका रावल ने ठोका शतक, टीम इंडिया ने जीता मैच
13 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग पर भड़के सितांशु कोटक
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines