Women's T20 World Cup: वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज के सिर्फ दो मैच बचे हैं. वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने ग्रुप B से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. अभी ग्रुप A से सेमीफाइनलिस्ट टीमों का नाम सामने नहीं आया है. चार टीमों के बीच अंतिम दो स्पॉट के लिए लड़ाई है. पाकिस्तान, स्कॉटलैंड, नीदरलैंड और आयरलैंड पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई थीं. इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद न्यूजीलैंड भी वुमेंस वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है, वहीं श्रीलंका टीम बराबर अंक होने के बावजूद वेस्टइंडीज से कम नेट रन रेट होने के कारण पीछे रह गई.

---विज्ञापन---

वुमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का पॉइंट्स टेबल

ग्रुप A

रैंक टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1ऑस्ट्रेलिया44008+4.724
2भारत43106+2.268
3दक्षिण अफ्रीका43106+0.734
4बांग्लादेश42204-0.849
5पाकिस्तान (बाहर)51402-1.872
6नीदरलैंड (बाहर)50500-3.276

ये भी पढ़ें:- वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू के लिए करना होगा इंतजार! दूसरे T20I में ऐसी हो सकती है भारत और आयरलैंड की प्लेइंग 11

---विज्ञापन---

ग्रुप B

रैंक टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1इंग्लैंड (क्वालीफाई)550010+2.134
2वेस्टइंडीज (क्वालीफाई)53206-0.147
3श्रीलंका (बाहर)53206-0.725
4न्यूजीलैंड (बाहर)52304-0.118
5स्कॉटलैंड (बाहर)51402-0.232
6आयरलैंड (बाहर)51402-0.875

आज होगा टीम इंडिया की किस्मत का फैसला

ग्रुप A से सेमीफाइनल के दो स्थान अभी भी खाली हैं और उनका फैसला 28 जून यानी आज होगा. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच होगा. टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया को किसी भी हालत में हराना होगा, साथ ही दक्षिण अफ्रीका की हार की उम्मीद करनी होगी. ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए सिर्फ आखिरी मैच जीतना होगा. साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश की भी भिड़ंत होगी. दोनों टीमों को बड़े अंतर से मैच जीतना है, साथ ही टीम इंडिया की बड़े अंतर से हार की उम्मीद करनी है. इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के अलावा बचे हुए दो सेमीफाइनलिस्ट के बारे में जल्द ही पता चल जाएगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया नहीं खेलेगी इस देश के खिलाफ T20I सीरीज! BCCI ने ठुकराया क्रिकेट बोर्ड का प्रस्ताव, सामने आई वजह

---विज्ञापन---