पाकिस्तान समेत ये 6 टीमें T20 World Cup से बाहर, दो स्पॉट के लिए 4 देशों में 'लड़ाई', देखें पॉइंट्स टेबल का हाल

Women’s T20 World Cup: वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल के लिए इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने क्वालीफाई कर लिया है. अब दो स्पॉट के लिए चार टीमों में जंग है. पाकिस्तान समेत कुल 6 टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं.

Women's T20 World Cup

पाकिस्तान समेत 6 टीमें बाहर (Image: ICC and Twitter/X)

Women’s T20 World Cup: वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज के सिर्फ दो मैच बचे हैं. वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने ग्रुप B से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. अभी ग्रुप A से सेमीफाइनलिस्ट टीमों का नाम सामने नहीं आया है. चार टीमों के बीच अंतिम दो स्पॉट के लिए लड़ाई है. पाकिस्तान, स्कॉटलैंड, नीदरलैंड और आयरलैंड पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई थीं. इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद न्यूजीलैंड भी वुमेंस वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है, वहीं श्रीलंका टीम बराबर अंक होने के बावजूद वेस्टइंडीज से कम नेट रन रेट होने के कारण पीछे रह गई.

विज्ञापन

वुमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का पॉइंट्स टेबल

ग्रुप A

रैंक टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1ऑस्ट्रेलिया44008+4.724
2भारत43106+2.268
3दक्षिण अफ्रीका43106+0.734
4बांग्लादेश42204-0.849
5पाकिस्तान (बाहर)51402-1.872
6नीदरलैंड (बाहर)50500-3.276

ये भी पढ़ें:- वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू के लिए करना होगा इंतजार! दूसरे T20I में ऐसी हो सकती है भारत और आयरलैंड की प्लेइंग 11

विज्ञापन

ग्रुप B

रैंक टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1इंग्लैंड (क्वालीफाई)550010+2.134
2वेस्टइंडीज (क्वालीफाई)53206-0.147
3श्रीलंका (बाहर)53206-0.725
4न्यूजीलैंड (बाहर)52304-0.118
5स्कॉटलैंड (बाहर)51402-0.232
6आयरलैंड (बाहर)51402-0.875

आज होगा टीम इंडिया की किस्मत का फैसला

ग्रुप A से सेमीफाइनल के दो स्थान अभी भी खाली हैं और उनका फैसला 28 जून यानी आज होगा. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच होगा. टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया को किसी भी हालत में हराना होगा, साथ ही दक्षिण अफ्रीका की हार की उम्मीद करनी होगी. ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए सिर्फ आखिरी मैच जीतना होगा. साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश की भी भिड़ंत होगी. दोनों टीमों को बड़े अंतर से मैच जीतना है, साथ ही टीम इंडिया की बड़े अंतर से हार की उम्मीद करनी है. इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के अलावा बचे हुए दो सेमीफाइनलिस्ट के बारे में जल्द ही पता चल जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ