Women's T20 World Cup Points Table: वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में 21 मैच हो चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज को अब तक टूर्नामेंट में एक भी हार नहीं मिली है. पाकिस्तान पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी. बता दें कि अब तक कुल 4 टीमों का वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप से आधिकारिक तौर पर पत्ता कट चुका है. पाकिस्तान, नीदरलैंड, आयरलैंड और अब स्कॉटलैंड बाहर हो चुके हैं. अब इस वर्ल्ड कप में कुल 9 मैच बचे हैं और इन्हीं मैचों से सेमीफाइनल की तस्वीर साफ होगी. आइए पॉइंट्स टेबल के हाल पर नजर डालते हैं.

वुमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का पॉइंट्स टेबल

ग्रुप A

रैंक टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1ऑस्ट्रेलिया44008+4.724
2भारत32104+2.511
3साउथ अफ्रीका32104-0.546
4बांग्लादेश32104-0.641
5पाकिस्तान (बाहर)40400-2.831
6नीदरलैंड (बाहर)30300-3.384

ये भी पढ़ें:- पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर के बड़े भाई का निधन, सोशल मीडिया पर जताया दुख

ग्रुप B

रैंक टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1इंग्लैंड33006+2.490
2वेस्टइंडीज33006+0.644
3न्यूजीलैंड42204+0.122
4श्रीलंका42204-0.973
5स्कॉटलैंड (बाहर)41302-0.236
6आयरलैंड (बाहर)40400-1.277

टीम इंडिया की भी बढ़ी मुश्किल!

साउथ अफ्रीका से हार के बाद भारतीय महिला टीम के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल नजर आ रही है. उन्हें अब सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया, दोनों को हराना होगा. ऑस्ट्रेलिया अब तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा है और टीम इंडिया के लिए उनसे पार पाना आसान नहीं होगा. दूसरी ओर साउथ अफ्रीका के अगले दो मैच बांग्लादेश और नीदरलैंड के खिलाफ हैं. उनके दोनों मैच आसान हैं. अगर साउथ अफ्रीका ये दोनों मैच जीत जाती है और भारतीय टीम बांग्लादेश को हराने के बाद ऑस्ट्रेलिया से हार जाती है, तो टूर्नामेंट से बाहर हो सकती है.

ये भी पढ़ें:- आयरलैंड-इंग्लैंड T20I सीरीज के लिए बदल गई टीम इंडिया, 23 साल का युवा खिलाड़ी अचानक स्क्वाड में हुआ शामिल