पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर के बड़े भाई का निधन, सोशल मीडिया पर जताया दुख

Shoaib Akhtar Brother Passed Away: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए अख्तर ने बताया कि उनके बड़े भाई का निधन हो गया है.

shoaib akhtar

शोएब अख्तर के भाई का निधन (Image: AI Generated/Edited)

Shoaib Akhtar Brother Passed Away: रावलपिंडी एक्सप्रेस’ के नाम से मशहूर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके बड़े भाई शाहिद अख्तर का निधन हो गया है. शोएब ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर यह दुखद खबर दी और भाई के निधन पर शोक जताया. शोएब क्रिकेट से दूर हैं और बताया जाता है कि बड़े भाई के साथ उनके रिश्ते काफी अच्छे थे. दोनों एक-दूसरे का काफी सम्मान करते थे.

विज्ञापन

शोएब अख्तर ने दी भाई के निधन की खबर

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उनके बड़े भाई ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘मुझे यह बताते हुए अत्यंत दुख हो रहा है कि मेरे बड़े भाई शाहिद अख्तर अल्लाह के पास लौट गए हैं. मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि कृपया आप उन्हें अपनी प्रार्थनाओं में रखें और उन पर अल्लाह की रहमत और क्षमा की दुआ करें.

विज्ञापन

शोएब को हमेशा मिला बड़े भाई का सपोर्ट

शोएब अख्तर के ऐतिहासिक क्रिकेट करियर को उनके बड़े भाई शाहिद ने काफी सपोर्ट किया. शाहिद ने अपने छोटे भाई के बारे में हमेशा खुलकर बात की और उनका समर्थन किया. उदाहरण के लिए, जब 2004 में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शोएब अख्तर की पसलियों में चोट की जांच की थी, तब शाहिद ने पब्लिक में आकर अपने छोटे भाई का सपोर्ट किया था और चोटिल होने का नाटक करने के आरोपों को गलत बताया था.

विज्ञापन

2014 में जब शोएब ने शादी की थी, तो इस बारे में भी उनके बड़े भाई ने प्रशंसकों को जानकारी दी थी. गूगल पर मिली जानकारी के अनुसार, शाहिद अख्तर एक फिटनेस ट्रेनर और फिजियोथेरेपिस्ट थे. उन्होंने अपने भाई को चोट से रिकवर करने में कई बार मदद की. अख्तर ने अब अपना सबसे बड़ा सपोर्ट खो दिया है और वो अपने जीवन की इस क्षति को शायद ही कभी भुला पाएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ