हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PCB करेगा पाकिस्तानी हेड कोच सरफराज खान की छुट्टी! बांग्लादेश में सीरीज हार के बाद हो सकता है बड़ा बदलाव

PCB Head Coach: पाकिस्तान की टीम को हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. इसी के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बड़े बदलाव के मूड में नजर आ रहा है. सामने आ रही जानकारी के अनुसार अब हेड कोच सरफराज खान की छुट्टी होना तय माना जा रहा है.

विज्ञापन

PCB Head Coach: पाकिस्तान की टीम इन दिनों खराब हालात से गुजर रही है. टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में वनडे सीरीज जरूर जीती है लेकिन बीते कई महीनों से टीम के प्रदर्शन पर सवालिया निशान बना हुआ है. पाकिस्तान क्रिकेट से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है. सामने आ रही जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी टीम में एक और बड़ा बदलाव हो सकता है. टीम के नए नवेले हेड कोच सरफराज खान पर बांग्लादेश में मिली हार की गाज गिर सकती है. जियो न्यूज के अनुसार पीसीबी ने उन्हें हेड कोच के पद से हटाने की तैयारी पूरी कर ली है. 

ये भी पढ़िए- कमाल लाजवाब डेब्यू! मानव सुथार के लिए पहला मैच बना यादगार, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी

कौन बनेगा पाकिस्तान का नया हेड कोच?

सरफराज खान को हाल ही में अप्रैल 2026 के महीने में पाकिस्तान की टीम का हेड कोच बनाया गया था. उन्होंने अभी तक टीम के लिए केवल 2 मैचों में ही काम किया है और अब उनके हटाने की खबर काफी चौंकाने वाली है. जियो न्यूज के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार उनकी जगह अब यूनुस खान को नया हेड कोच नियुक्त करेगी. हर किसी को उम्मीद थी कि सफल कप्तानी की तरह ही उनका हेड कोच का करियर भी अच्छा रहेगा लेकिन इतनी जल्दी उनको हटा दिया जाएगा ये किसी को उम्मीद नहीं थी. 

विज्ञापन

टेस्ट कप्तानी में होगा बड़ा बदलाव

शान मसूद पाकिस्तान की टेस्ट टीम के लिए साल 2023 से कप्तानी कर रहे हैं लेकिन उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन लगातार गिरता हुआ ही नजर आ रहा है. शान मसूद की कप्तानी में टीम ने अब तक कुल 16 मैच खेले हैं जिसमें से टीम को केवल 4 मैचों में ही जीत नसीब हुई है तो वहीं 12 मैचों में पाक टीम को हार से शर्मसार होना पड़ा है. ऐसे में अब उनकी जगह सलमान अली आगा को टेस्ट टीम का कप्तान भी नियुक्त किया जाएगा. सलमान फिलहाल टी20 फॉर्मेट में टीम की कप्तानी कर रहे हैं. इसी के साथ पाकिस्तान क्रिकेट में मोहम्मद हफीज को इंटरनेशनल क्रिकेट का डायरेक्टर बनाया जा सकता है,

ये भी पढ़िए- शुभमन गिल को इस वजह से नहीं मिली टी20 टीम इंडिया की कप्तानी, भारतीय दिग्गज ने कर दिया खुलासा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola