हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भारत के बाद पाकिस्तान को मिला नया कोच, इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर को मिली खास जिम्मेदारी

Pakistan Cricket Team New Coach: वर्ल्ड कप 2023 के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम बदलाव के दौर से गुजर रही थी। वहीं अब टीम को एक और नया कोच मिला है।

विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट टीम. (Image Credit- Twitter)

Pakistan Cricket Team New Coach: भारतीय टीम के हेड कोच को लेकर जहां बुधवार को तस्वीर साफ हो गई थी। हेड कोच राहुल द्रविड़ और उनके सहयोगियों का कार्यकाल बढ़ा दिया गया था। उसी बीच बुधवार को ही पाकिस्तान की टीम को भी नया कोच मिल गया। हालांकि, यह ऐलान था टीम के बैटिंग कोच को लेकर। इंग्लैंड के एक पूर्व ऑलराउंडर को पाकिस्तानी टीम में यह खास जिम्मेदारी मिली है। इससे पहले पाकिस्तान की टीम में काफी फेरबदल हुए थे और टीम को दो नए कप्तान भी मिले थे। इतना ही नहीं इंजमाम उल हक के इस्तीफे के बाद वाहब रियाज को चीफ सेलेक्टर बनाया गया था।

कौन होगा नया कोच?

आपको बता दें कि इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर एडम होलिओक को पाकिस्तान क्रिकेट टीम का बल्लेबाजी कोच बनाया गया है। एडम ने इंग्लैंड के लिए 1996 में वनडे और 1997 में टेस्ट डेब्यू किया था। इंग्लिश टीम के लिए इस खिलाड़ी ने 4 टेस्ट और 35 वनडे इंटरनेशनल खेले। उनके नाम वनडे में 606 रन और 32 विकेट दर्ज हैं। फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए में होलिओक का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने क्रमश: 9376 और 5984 रन बनाए हैं। वहीं उन्होंने फर्स्ट क्लास में 120 और लिस्ट ए में 352 विकेट लिए थे।

यह भी पढ़ें:- ‘वर्ल्ड कप जीतने की बात मत करो,’ द्रविड़ के दोबारा कोच बनने पर दो गुट में बंटे फैंस; गौतम गंभीर ने भी दिया रिएक्शन

विज्ञापन

पाकिस्तान की टीम में बदलाव का दौर जारी

वर्ल्ड कप 2023 के बाद से पाकिस्तान क्रिकेट टीम में कई बदलाव हुए हैं। पहले इंजमाम ने इस्तीफा दिया और उनकी जगह बतौर चीफ सेलेक्टर आए वाहब रियाज। उसके बाद मोहम्मद हफीज को डायरेक्टर व हेड कोच बनाया गया। उमर गुल को टीम का गेंदबाजी कोच बनाया गया और अब एडम होलिओक बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं शान मसूद टेस्ट में और शाहीन अफरीदी वनडे व टी20 में टीम की कमान संभालते दिखेंगे। यानी आगामी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर पाकिस्तान की टीम पूरी बदली नजर आएगी।

यह भी पढ़ें:- केन विलियम्सन का टेस्ट में कमाल, विराट कोहली और सर डॉन ब्रैडमेन का रिकॉर्ड तोड़ने से एक कदम दूर

विज्ञापन

पाकिस्तान की बात करें तो टीम का वर्ल्ड कप 2023 में निराशाजनक प्रदर्शन रहा था। पाकिस्तानी टीम ने सेमीफाइनल के लिए भी क्वालीफाई नहीं किया था। वहीं से कप्तान बाबर आजम को लेकर सवाल उठ रहे थे। टीम के चयन पर भी कई सवाल उठे। अब फिलहाल टीम बदल चुकी है, देखना होगा कि टीम के प्रदर्शन में कितना बदलाव देखने को मिलता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola