Pakistan Cricket Team, Sarfaraz Ahmed Fight: पाकिस्तान क्रिकेट टीम 14 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत करेगी। टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में ट्रेनिंग कर रही है। सीरीज से पहले उसे 6 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टीम प्राइम मिनिस्टर इलेवन के साथ चार दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेलना है। इस सीरीज से पहले ट्रेनिंग सेशन में दो पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बीच बहस हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
कौन से 2 खिलाड़ी आपस में भिड़े?
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद और पाकिस्तानी ऑलराउंडर सऊद शकील के बीच यह बहसबाजी देखने को मिली। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पीछे से सऊद शकील की आवाज आती है कि, ‘ऐसे कब तक आउंगा मैं काम आपके।’ इसके बाद आप सुन भी सकते हैं कि सरफराज कहते हैं, ‘मेरे कोई काम नहीं आओगे भाई, मैंने तो कहा ही नहीं, पहली बात मैंने तो आपको कहा ही नहीं कि स्वैप कर लें, मुझे जिससे स्वैप करना था मैंने कर लिया है।’ उसके बाद शकील गेंद हाथ में लेकर कहते हुए जाते हैं कि, ‘कर लिया ना स्वैप, आ गया काम।’
यह भी पढ़ें- क्रिकेट का धमाकेदार नियम; एक गेंद पर आउट हो सकते हैं 2 बल्लेबाज, IPL और वर्ल्ड कप में भी लागू
सरफराज ने की थी टाइम आउट की अपील
एक दिन पहले सोमवार को भी एक वीडियो सामने आया था जिसमें पाकिस्तान की टीम आपस में मैच खेल रही थी। उस मैच में सरफराज और शकील विरोधी टीम में थे। जब विकेट गिरने के बाद शकील मैदान पर आए तो सरफराज ने अंपायर से टाइम आउट की अपील कर दी। इसके बाद शकील ने रिएक्ट किया और उन्हें चिढ़ाने के लिए वह एक्टिंग करते हुए भाग कर आए और क्रीज पर स्टांस लेने लगे। इसका वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। अब असल में दोनों के बीच क्या मामला है वो शायद आने वाले दिनों में साफ होगा।
यह भी पढ़ें- सैमसन ने खेली शानदार शतकीय पारी, युवराज की सेंचुरी संजू के शतक पर पड़ गई भारी
https://twitter.com/SharyOfficial/status/1731984915019768200
सरफराज का खेलना तय!
पाकिस्तान की टेस्ट टीम के नए कप्तान शान मसूद ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में सरफराज को मौका देने की हिंट दे दी थी। उन्होंने सरफराज के अनुभव और पिछली सीरीज के प्रदर्शन का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि वह टीम की जरूरत हैं। सवाल यह है कि सरफराज खेलते हैं तो क्या दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान बाहर रहेंगे? या फिर ये देखना होगा कि दोनों साथ खेलते हैं या नहीं।
संबंधित खबरें
'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
17 mins agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
43 mins agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
4 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
5 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
14 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines