---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को मिला नया चेयरमैन, फिर क्यों ट्रेंड होने लगा RIP Pakistan

Pakistan Cricket Board New Chairman: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को मोहसिन नकवी के रूप में नया चेयरमैन मिल गया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया।

---विज्ञापन---

Pakistan Cricket Board New Chairman: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अंदर लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। मैनेजमेंट की किसी भी कुर्सी पर कोई भी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर इसका असर पड़ते हुए साफतौर पर देखा जा रहा है। इसी कड़ी में हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड मैनेजमेंट के अध्यक्ष जका अशरफ ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को नया चेयरमैन मिल गया है। नए पीसीबी चेयरमैन का नाम है मोहसिन नकवी। उनकी नियुक्ति के बाद सोशल मीडिया पर RIP Pakistan ट्रेंड होने लगा।

कौन हैं मोहसिन नकवी?

पीसीबी के नवनियुक्त चेयरमैन मोहसिन नकवी इस वक्त जनवरी 2023 से पंजाब प्रांत के केयरटेकर चीफ मिनिस्टर हैं। प्रोविन्शियल एसेम्बली ऑफ पंजाब के विपक्षी नेता हमजा शाहबाज ने दो नॉमिनीज के नाम दिए थे। इसमें से एक नाम मोहसिन का भी था। मोहसिन नकवी एक राजनेता के साथ-साथ पाकिस्तान के मीडिया समूह के भी मालिक हैं। वह छह टीवी चैनल और एक न्यूजपेपर कंपनी के मालिक हैं।

---विज्ञापन---

मोहसिन नकवी को 22 जनवरी को पीसीबी का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उन्होंने खुद इस बात को कंफर्म किया है। उन्होंने पाकिस्तान में रिपोर्टर्स से बात करते हुए इस बात को स्वीकारा। 45 वर्षीय नकवी ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट में चल रहे विवादों को मैं फिक्स करने की कोशिश करूंगा। क्रिकेट में कुछ रिफॉर्म्स करना जरूरी है।

---विज्ञापन---

मोहम्मद हफीज की भी जाएगी कुर्सी

पाकिस्तान की टीम के मौजूदा डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट और हेड कोच मोहम्मद हफीज का भी कॉन्ट्रैक्ट खत्म किया जा सकता है। हफीज को टीम का डायरेक्टर और कोच वर्ल्ड कप के बाद बनाया गया था। इसको लेकर जानकारी आ रही हैं कि पाकिस्तान की टीम में सबकुछ सही नहीं है। खिलाड़ी हफीज से खुश नहीं हैं।

---विज्ञापन---

https://twitter.com/PakCricketPulse/status/1749418927736664373

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर फैंस नाखुश

सोशल मीडिया पर फैंस मोहसिन नकवी की नियुक्ति को लेकर नाखुश दिखे। इसके बाद कई लोगों ने यह तक कहा कि bad से चीजें Worst तक पहुंच जाएंगी। कई लोगों ने RIP Pakistan हैशटैग के साथ पोस्ट करना शुरू कर दिए।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: विराट कोहली बाहर, एक जगह के लिए 2 दावेदार! क्या डेब्यू करेगा ये स्टार?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Ram Mandir Pran Pratishtha: फैंस के निशाने पर आए धोनी और विराट! सोशल मीडिया रिएक्शन वायरल

First published on: Jan 22, 2024 10:31 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola