---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Ram Mandir Pran Pratishtha: फैंस के निशाने पर आए धोनी और विराट! सोशल मीडिया रिएक्शन वायरल

Ram Mandir Pran Pratishtha Virat Kohli MS Dhoni Trolled: अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं पहुंचने पर विराट कोहली और एमएस धोनी को ट्रोल किया गया।

---विज्ञापन---

Ram Mandir Pran Pratishtha Virat Kohli MS Dhoni Trolled: सोमवार 22 जनवरी 2024 का दिन भारत के इतिहास में सुनहरे अक्षरों से लिखा जाएगा। इस दिन 500 साल के संघर्ष के बाद अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम की स्थापना की गई। सालों के इंतजार के बाद भगवान राम टेंट से मंदिर में पहुंचे। इस ऐतिहासिक दिन के लिए अयोध्या नगरी में महीनों से खास इंतजाम किए जा रहे थे। अब यह दिन आया और इसके लिए कई बड़ी हस्तियों को आमंत्रित भी किया गया। इसमें खेल जगत के बड़े नाम विराट कोहली, एमएस धोनी और रोहित शर्मा भी शामिल थे। पर यह तीनों ही वहां नहीं पहुंचे।

धोनी-कोहली से फैंस नाराज!

वहीं सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले, मिताली राज, साइना नेहवाल, रवींद्र जडेजा जैसी खेल जगत की हस्तियां वहां पहुंचीं। लेकिन विराट कोहली, एमएस धोनी और रोहित शर्मा वहां नहीं पहुंचे। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने रोहित को तो ट्रोल नहीं किया लेकिन विराट और धोनी उनके गुस्से का शिकार बने। फैंस ने जमकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए और दोनों को ट्रोल किया। विराट और धोनी के ट्रोल होने का कारण फैंस ने यह भी लिखा कि अगर आप जा नहीं सकते थे तो सोशल मीडिया पर इसका आमंत्रण पत्र शेयर करने की जरूरत नहीं थी।

---विज्ञापन---

https://twitter.com/_veerrr____/status/1749366422890033463

---विज्ञापन---

फैंस ने जमकर किया ट्रोल

सोशल मीडिया पर लोगों ने विराट कोहली और एमएस धोनी के अयोध्या नहीं पहुंचने पर सवाल खड़े कर दिए। जबकि हाल ही में धोनी को चाहें ऋषभ पंत की बहन की सगाई हो या फिर किसी अन्य पार्टी में हो जाते देखा गया था। जबकि विराट कोहली ने किसी पर्सनल कारण से टीम इंडिया से भी अपना नाम वापस ले लिया है। वह इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैच भी नहीं खेलेंगे। इस कारण विराट के प्रति गुस्सा थोड़ा कम है लेकिन धोनी को काफी सुनाया जा रहा है।

---विज्ञापन---

वैसे यह है कि अक्सर धोनी को लेकर कहा जाता है कि वह राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहते हैं। उनकी पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने भगवान राम की नई प्रतिमा के दर्शन करवाते हुए पोस्ट शेयर किया था। धोनी और विराट के अलावा रोहित भी इस समारोह में नहीं पहुंच पाए। रोहित शर्मा हालांकि, टीम इंडिया के साथ मौजूद हैं और 25 जनवरी से टेस्ट मैच भी है। ऐसे में वह टीम इंडिया के साथ नेशनल ड्यूटी पर हैं तो वह ट्रोल नहीं हुए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- BCCI का बड़ा ऐलान, दिग्गज भारतीय को मिलेगा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: विराट कोहली बाहर, एक जगह के लिए 2 दावेदार! क्या डेब्यू करेगा ये स्टार?

First published on: Jan 22, 2024 09:12 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola