U19 World Cup: पाकिस्तान को भारत के खिलाफ महामुकाबले से पहले लगा तगड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर

Pakistan Player Injured: अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 1 फरवरी को महामुकाबला होने वाला है. इस बड़े मैच से पहले पाकिस्तान को तगड़ा झटका लगा है. उनके स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज को चोट लगी है और इसी कारण अब वो पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. दरअसल, अभ्यास करते हुए नाक में चोट लगने के कारण वो बाहर हो गए.

Pakistan Player Injured

पाकिस्तान का स्टार खिलाड़ी चोटिल

Pakistan Player Injured: अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के लिए चीजें ठीक नहीं चल रही हैं. टूर्नामेंट में भारत के मुकाबले वो काफी पीछे हैं. 1 फरवरी 2026 को भारत और पाकिस्तान की युवा टीमें आमने-सामने होंगी. इस महामुकाबले से पहले अब पड़ोसियों को तगड़ा झटका लगा है. उनके स्टार बल्लेबाज मोहम्मद शायन चोटिल हो गए हैं और इसी के चलते पूरे टूर्नामेंट से उन्हें बाहर कर दिया गया है. शायन के बाहर होने के बाद पाकिस्तान के लिए मुश्किलें बढ़ने वाली हैं, क्योंकि अब उन्हें एक नए बल्लेबाज की तलाश होगी.

विज्ञापन

पाकिस्तान का स्टार खिलाड़ी चोटिल

पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शायन अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ सुपर सिक्स के महत्वपूर्ण मैच से पहले बाहर हो चुके हैं. खैबर पख्तूनख्वा 18 साल का ये खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मैच का हिस्सा था. अभ्यास गेम के दौरान विकेटकीपिंग करते हुए उन्हें नाक पर गेंद लग गई. शायन को इसके बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच करने पर पता लगा कि उन्हें फ्रैक्चर है. उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान अभी तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नहीं किया है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- WPL 2026: मुंबई को हराकर एलिमिनेटर में पहुंची गुजरात, 11 रनों से जीता मुकाबला

कौन ले सकता है विकेटकीपर शायन की जगह?

PCB भले ही स्क्वाड में मोहम्मद शायन के रिप्लेसमेंट का ऐलान करेगा लेकिन अभी पाकिस्तान के पास उनकी जगह लेने के लिए प्लेइंग 11 में हमजा जहूर हैं. वो पिछला मैच खेलते हुए नजर आए थे, जहां उन्होंने मात्र 8 रन बनाए थे. भारत के खिलाफ बड़े मैच से पहले पाकिस्तानी टीम शायद शायन के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं करेगी. वो हमजा के साथ प्लेइंग 11 में जाने का फैसला कर सकते हैं.

विज्ञापन

पाकिस्तान का अब तक अंडर 19 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन

पाकिस्तान की शुरुआत अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में अच्छी नहीं रही, जहां इंग्लैंड ने उन्हें 36 रन से हरा दिया. इसके बाद पाकिस्तान ने स्कॉटलैंड, न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे को पराजित कर दिया. अब भारत के खिलाफ उनका मैच होने वाला है. यह मैच उनके सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने में अहम किरदार निभाने वाला है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ