---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

विश्वकप से पहले पाकिस्तान के इस बल्लेबाज ने लिया संन्यास, टी-20 विश्वकप विजेता टीम का था हिस्सा

Fawad Alam Retirement: विश्वकप से पहले पाकिस्तान के एक बल्लेबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। हालांकि उनके USA लीग में खेलने की बात सामने आ रही है। क्रिकबज के मुताबिक वह USA में होने वाली माइनल क्रिकेट लीग में हिस्सा लेंगे। फवाद आलम ने लिया रिटायरमेंट 2009 में टी-20 विश्वकप […]

---विज्ञापन---

Fawad Alam Retirement: विश्वकप से पहले पाकिस्तान के एक बल्लेबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। हालांकि उनके USA लीग में खेलने की बात सामने आ रही है। क्रिकबज के मुताबिक वह USA में होने वाली माइनल क्रिकेट लीग में हिस्सा लेंगे।

फवाद आलम ने लिया रिटायरमेंट

2009 में टी-20 विश्वकप जीतने वाली पाकिस्तान टीम का हिस्सा रहे फवाद आलम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। फवाद ने 2007 में पाकिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। जबकि 2009 में उन्हें टेस्ट में डेब्यू का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने शतक से शुरुआत की थी।

---विज्ञापन---

फवाद का अंतरराष्ट्रीय करियर

बात अगर फवाद आलम के अंतरराष्ट्रीय करियर की जाए तो फवाद ने 38 मैचों की 36 पारियों में 966 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक और 6 अर्धशतक शामिल है। वहीं 19 टेस्ट की 30 पारियों में 1011 रन बनाए हैं। जिसमें 5 शतक और दो अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा 24 टी-20 मैचों की 17 पारियों में फवाद ने 194 रन बनाए हैं। इसके अलावा तीनों फॉर्मेंट में उनके नाम 15 अंतरराष्ट्रीय विकेट भी दर्ज हैं।

बताया जा रहा है कि 15 साल तक पाकिस्तान के लिए क्रिकेट खेलने वाले फवाद आलम ने दूसरे देश की लीग में हिस्सा लेने के लिए क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है। खास बात यह है कि उनसे पहले हम्माद आजम, सैफ बदर, मोहम्मद मोहसिन और सामी असलम भी USA लीग में शामिल हो चुके हैं।

---विज्ञापन---

ये भी देखें: Dhoni का ‘साथी वापस’ आएगा, टीम को चैंपियन बनाएगा! Ganguly की वजह से रुका संन्यास!

---विज्ञापन---
First published on: Aug 08, 2023 04:19 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola