नई दिल्ली: पाकिस्तान से जिम्बाब्वे की हार के बाद फेक मिस्टर बीन लगातार ट्रेंड कर रहा है। बात यहां तक पहुंच गई कि दो देशों के प्रमुखों का ट्विटर पर आमना सामना हो गया। अब खुद पाकिस्तान के फेक मिस्टर बीन का बयान सामने आ गया है।

विज्ञापन

ट्विटर पर ट्रेंड होने के बाद दिया बयान

पाकिस्तान के मिस्टर बीन आसिफ मोहम्मद ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें वे मिस्टर बीन के अंदाज में कहते नजर आ रहे हैं- हैलो मेरे प्यारे दोस्तों…मैं मिस्टर पाक ​बीन हूं। ओह यस, लवली, लवली जिम्बाव्वे…मैं जिम्बाव्वे से प्यार करता हूं। मैं जिम्बाव्वे के लोगों से बहुत प्यार करता हूं।

विज्ञापन

विज्ञापन

आसिफ आगे कहते हैं- पाकिस्तान और जिम्बाव्वे काफी टफ क्रिकेट है। यू एंड मी…यस मुकाबला…यस मुकाबला…4 रन, 6 रन…आई लव यू जिम्बाव्वे, आई लव यू पाकिस्तान…और सभी देशों के लोग…मैं आप सबको प्यार करता हूं, ओके।

कौन हैं पाकिस्तान के मिस्टर बीन, क्या है विवाद?

पाकिस्तान के नकली मिस्टर बीन का नाम आसिफ मोहम्मद है, वह मिस्टर बीन की तरह नजर आते हैं और उनकी न​कल करते हैं। वह कई विज्ञापनों में भी नजर आ चुके हैं। उनके कई वीडियो उसके वायरल होते हैं। वह पाकिस्तान समेत अन्य देशों में भी कॉमेडी शो के लिए जाते हैं। साल 2016 में आसिफ कृषि शो में जिम्बाब्वे गए थे। जिम्बाव्वे के लोगों का कहना था कि पाकिस्तान ने उन्हें धोखा दिया है, जिसका बदला वे लेकर रहेंगे। अब जब पाकिस्तान जिम्बाब्वे से हारी तो ​फेक मिस्टर बीन ट्रेंड करने लग गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

भिड़ गए पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति

यहां तक कि जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति इस जंग में कूद गए और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम को बधाई देते हुए पाकिस्तान को नकली बीन भेजने पर लताड़ा। दूसरी ओर, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ इस ट्वीट पर भड़क गए और जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति को जवाब देते हुए कहा कि बेशक हमारे पास असली मिस्टर बीन न हो, लेकिन असली क्रिकेटिंग स्पिरिट जरूर है।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ