---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PAK vs SL: एक फैन ऐसा भी…स्टेडियम में बैठकर जप रहा था माला, एक सेकंड भी नहीं देखा मैच, देखें वीडियो

PAK vs SL Spectator Chanting Garland: भारत-पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर आमने-सामने हो सकती हैं। पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे सुपर-4 के मुकाबले में अगर पाकिस्तान की टीम जीत दर्ज करती है तो 17 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारत की तरह ही पाकिस्तान टीम […]

---विज्ञापन---

PAK vs SL Spectator Chanting Garland: भारत-पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर आमने-सामने हो सकती हैं। पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे सुपर-4 के मुकाबले में अगर पाकिस्तान की टीम जीत दर्ज करती है तो 17 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारत की तरह ही पाकिस्तान टीम के भी लाखों फैंस हैं। वे अपनी टीम को फाइनल में पहुंचते देखना चाहते हैं। यही वजह है कि कई फैंस दुआओं में अपने हाथ उठा रहे हैं, लेकिन एक फैन ऐसा भी है जो स्टेडियम में माला जप रहा है।

कुर्सियों पर माला जपता नजर आया फैन

सुपर-4 के इस मैच के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान का एक फैन कुर्सियों पर बैठकर माला जपता नजर आ रहा है। पाकिस्तान के इंफ्लूएंसर मोमिन साकिब इस वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं- एशिया कप पाकिस्तान के लिए रोलर कोस्टर राइड की तरह रहा है। पाकिस्तान की टीम फेवरेट थी। दुनिया को भी लग रहा था कि हम जीत रहे हैं, लेकिन भारत के खिलाफ हमें हार मिली। फिर भी हार-जीत तो होती रहती है, लेकिन अगर आज हम श्रीलंका को हरा देंगे तो फाइनल में चले जाएंगे, लेकिन हम पक्का हरा देंगे। पूछें क्यों?

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

हमारे फैंस की वजह से…ये लड़का पाकिस्तान से आया है और एक सेकंड के लिए इसने मैच नहीं देखा। सिर्फ दुआओं पर दुआएं मांगता जा रहा है, मैंने उसको कहा है कि मुंह तो हिला पगले। मैच तो देख, लेकिन ये मुंह ही नहीं हिलाता। ये है फैंस की मोहब्बत। जिसकी वजह से आज ये टीम जीतकर रहेगी। साकिब का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 14, 2023 08:58 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola