PAK vs SL: पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच वनडे ट्राई सीरीज खेली जा रही है. ट्राई सीरीज का पहला मुकाबला पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला गया. रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने गेंद और बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करके 37 रनों से जीत दर्ज की. इस मुकाबले में पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया. इसी के साथ वो रोहित शर्मा और विराट कोहली के खास क्लब में शामिल हो गए हैं.
बाबर आजम ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
पाकिस्तान के दिग्गज बाबर आजम ने श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 57 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली. इसी के साथ उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 16 हजार रन पूरे कर लिए हैं. वो इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा करने वाले ओवरऑल 35वें और पाकिस्तान के 5वें बल्लेबाज बन गए हैं. पाकिस्तान के लिए इससे पहले यूनिस खान, इंजमाम उल हक, मोहम्मद युसूफ और जावेद मियांदाद ने ही ऐसा किया था. पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन इंजमाम उल हक ने बनाया है.
आजम ने ये कारनामा 399वीं पारी में किया है. 16 हजार रन इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज विराट कोहली ने बनाया है. कोहली ने 350वीं पारी में ही ये कारनामा कर लिया था. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भी 16 हजार रनों का आंकड़ा पार किया है. पाकिस्तान के लिए सबसे तेज 16 हजार इंटरनेशनल रन बनाने का रिकॉर्ड मोहम्मद युसूफ के नाम दर्ज है. युसूफ ने 388 पारियों में 16 हजार रनों का आंकड़ा छुआ था. वहीं जावेद मियांदाद ने ये कारनामा 398 पारियों में किया था.
श्रीलंका को मिली जीते हुए मुकाबले में हार
मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. फखर जमान और सैम अयूब दोनों ही फेल हो गए. विकेटकीपर बल्लेबाज साद बेग ने 39 रनों की पारी खेली. नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने उतरे सलमान अली आगा ने 90 गेंदों में 107 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 1 छक्का जड़ा. हसन नवाज ने भी 37 रन जोड़े. जिसके कारण ही पाकिस्तान की टीम 49.5 ओवरों में 305 रनों पर ही सिमट गई. श्रीलंका के लिए ईशान मलिंगा ने 4 विकेट हासिल किया. असिथा फर्नांडो को भी 3 सफलता मिली.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: टीम इंडिया को होस्ट करके बड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली है न्यूजीलैंड, पहली बार होगा ऐसा
306 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम को भी अच्छी शुरुआत नहीं मिली. लेकिन उसके बाद भी टीम ने एक समय 5 विकेट के नुकसान पर 252 रन बना लिए थे. लेकिन उसके बाद भी श्रीलंका की टीम 48.1 ओवरों में ही 268 रनों पर ही सिमट गई. श्रीलंका को 37 रनों से हार का सामना करना पड़ा. श्रीलंका के लिए पवन रत्नायके ने 79 रनों की पारी खेली. इसके अलावा जनिथ लियांगे ने भी 60 रनों की पारी खेली. लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. पाकिस्तान के लिए कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने 3 विकेट हासिल किए.
ये भी पढ़ें: IND W vs ZIM W: शेफाली-स्मृति के दम पर टीम इंडिया ने जीता दूसरा मुकाबला, टी-20 सीरीज किया अपने नाम
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में टीम इंडिया का शानदार रिकॉर्ड, जानिए आंकड़े
2 hrs agoIND W vs ZIM W: शेफाली-स्मृति के दम पर टीम इंडिया ने जीता दूसरा मुकाबला
3 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया को होस्ट करके बड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली है न्यूजीलैंड
3 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं विराट कोहली
4 hrs agoरविचंद्रन अश्विन ने बताया किस टीम में जा सकते हैं हार्दिक पांड्या
4 hrs agoक्या 3 करोड़ को कारण पार्थिव पटेल ने चीफ सिलेक्टर की रेस से हटाया अपना नाम?
5 hrs agoसूर्यवंशी न्यूजीलैंड में भी नहीं खेलेंगे! पूर्व क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी
5 hrs ago24 चौके और 6 छक्के ठोकने के बाद 199 पर आउट हुए प्रियांश आर्या
6 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं रोहित शर्मा
6 hrs agoक्रुणाल पांड्या की होगी टीम इंडिया में वापसी? सुनील गावस्कर ने उठाई मांग
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines