---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PAK vs SL: पाकिस्तान ने कर दी ये गलती? शाहिद अफरीदी ने उठाए बड़े सवाल

Shahid Afridi Questions Pakistan Batting Order: पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच गुरुवार को कोलंबो में खेले गए मुकाबले में बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। ये मैच बारिश की वजह से बाधित हुआ। इसके बाद दोनों टीमों के ओवर्स में 8-8 ओवर की कटौती कर दी गई। इस तरह पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी […]

---विज्ञापन---

Shahid Afridi Questions Pakistan Batting Order: पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच गुरुवार को कोलंबो में खेले गए मुकाबले में बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। ये मैच बारिश की वजह से बाधित हुआ। इसके बाद दोनों टीमों के ओवर्स में 8-8 ओवर की कटौती कर दी गई। इस तरह पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 42 ओवर में 7 विकेट खोकर 252 रन बनाए।

एक समय पाकिस्तान की टीम थोड़ी मुश्किल में थी, लेकिन मोहम्मद रिजवान ने अपने कंधों पर जिम्मेदारी उठाई और अंत तक बल्लेबाजी करते रहे। चौथे नंबर पर उतरे रिजवान ने नाबाद 86 रन बनाए तो वहीं सातवें नंबर पर खेलने आए इफ्तिखार अहमद ने 47 रन जड़े। हालांकि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान टीम के कुछ फैसलों पर सवाल उठाया है।

---विज्ञापन---

बैटिंग ऑर्डर पर उठाए सवाल

शाहिद ने एक्स पर पोस्ट कर कहा- क्या पाकिस्तान अपनी ट्रिक से चूक गया? हम बल्लेबाजी क्रम में बेहतर विकल्प चुन सकते थे। तुम लोग क्या सोचते हो? मेरी राय में स्थिति के हिसाब से यह सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी क्रम नहीं था।

---विज्ञापन---

शाहिद के इस पोस्ट पर एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा- इफ्तिखार को मोहम्मद हारिस और नवाज से पहले भेजा जा सकता था। हालांकि बाद में भी उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की। वहीं कुछ फैंस ने बाबर आजम के पहले बल्लेबाजी करने के फैसले पर भी सवाल उठाए। दरअसल, पिच लक्ष्य का पीछा करते हुए भी बल्लेबाजों को सपोर्ट करती नजर आई। ऐसे में कुछ फैंस का मानना था कि पाकिस्तान को बाद में बल्लेबाजी करनी चाहिए थी।

बता दें कि बाबर आजम इस करो या मरो के मुकाबले में महज 29 रन ही बना सके। उन्होंने इस मैच की प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव किए। इमाम-उल-हक की जगह प्लेइंग इलेवन में फखर जमां की वापसी हुई, जबकि सऊद शकील की जगह अब्दुल्ला शफीक को शामिल किया गया। पाकिस्तान की टीम में जमान खान ने डेब्यू किया।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 15, 2023 12:11 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola