PAK vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच बड़ा मुकाबला खेला जाना है। पाकिस्तान टीम के लिए यह मैच करो या मरो का है। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बनाए रखने के लिए पाकिस्तान को यह मैच हर हाल में जीतना है, जबकि साउथ अफ्रीका यह मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल के लिए दावा मजबूत करेगी।
अभी पढ़ें – ICC T20I Rankings: नंबर-1 टी20 बल्लेबाज बनने पर सूर्यकुमार यादव ने दिया दिल को छू लेने वाला बयान
साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान का टी20 रिकॉर्ड बेहतर है। दोनों टीमों के बीच हुए 21 टी20 मुकाबलों में 11 बार पाकिस्तान टीम विजय रही है।
पाकिस्तान हारी 2 मैच, साउथ अफ्रीका रही अजेय
टी 20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को तीन मैचों में 2 हार जबकि 1 जीत मिली है। उसे भारत और जिम्बाब्वे ने हराया था। हालांकि नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान को जीत मिली थी। अगर पाकिस्तान अपने बचे हुए दोनों मुकाबले जीतता है तो वह सेमीफाइनल की रेस में बने रहेगा। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम बेहद मजबूत है और अब तक वह अजेय रही है।
बाबर आजम प्लेइंग 11 में करेंगे बड़ा बदलाव
टीम के दिग्गज बल्लेबाज फखर जमान (Fakhar Zaman) इंजरी की वजह से टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह पर पाकिस्तान ने मोहम्मद हारिस को टीम में शामिल किया है। हारिस तेज बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। आज उन्हें बाबर आजम प्लेइंग इलेवन में जगह दे सकते हैं।
साउथ अफ्रीका संभावित XI
क्विंटन डी कॉक, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रिले रोसौव, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी
अभी पढ़ें – बेटे के साथ चायवाले से मिलने पहुंचे ‘भगवान’…सड़क किनारे टोस्ट खाते नजर आए, वीडियो VIRAL
पाकिस्तान संभावित XI
मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
2 mins agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
46 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
48 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
1 hr agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
2 hrs ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
3 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
3 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines