नई दिल्ली: सरफराज अहमद, 35 साल का वो खिलाड़ी जो कुछ दिनों पहले तक टीम में वापसी के लिए संघर्ष कर रहा था, उस बल्लेबाज ने ऐसी धमाकेदार वापसी की कि दुनिया दंग रह गई। पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में सरफराज अहमद ने धमाकेदार सेंचुरी ठोक हाहाकार मचा दिया। उन्होंने ऐसे समय में सेंचुरी जड़ी जब टीम विकेट बचाने के लिए संघर्ष कर रही थी। पाकिस्तान को पांचवें दिन 319 रनों का लक्ष्य दिया गया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान के 6 विकेट जल्दी गिर गए थे। इसके बाद सरफराज ने न केवल टीम की जिम्मेदारी उठाई, बल्कि 9 साल बाद सेंचुरी ठोक जता दिया कि उनके बल्ले में कितनी दम बाकी है।
विराट कोहली जैसा सेलिब्रेशन
सरफराज अहमद ने 72वें ओवर की दूसरी गेंद पर शतक जड़ा। 98 रन बनाकर खेल रहे सरफराज ने जैसे ही शतक जड़ने के लिए दो रन लिए, वह जोश से भर गए। उत्साह से लबरेज सरफराज हवा में उछले और बल्ला लहराते हुए रन पूरा किया। इसके बाद उन्होंने विराट कोहली के जैसे सेलिब्रेशन किया।
https://twitter.com/TheRealPCB/status/1611323821277220864?cxt=HHwWgMDUlc6eydwsAAAA
https://twitter.com/TheRealPCB/status/1611325371034787843?cxt=HHwWhoDT4ej4ydwsAAAA
मैदान में मारे मुक्के, विराट कोहली की दिलाई याद
वे घुटनों के बल बैठे और मैदान में मुक्के मारने लगे। उनकी ये सेंचुरी देख कराची का नेशनल स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। वहीं स्टेंड्स में बैठी उनकी फैमिली भी इमोशनल हो गई।
https://twitter.com/nofinalwin/status/1611325570238881798
उन्होंने एक दूसरे को शानदार शतक की बधाई दी। दूसरी ओर पाकिस्तान की पूरी टीम भी जोश से भर गई। कप्तान बाबर आजम समेत टीम के सभी खिलाड़ियों ने स्टेंडिंग ओवेशन देकर सरफराज का उत्साह बढ़ाया। विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ टी 20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में जीत के बाद मैदान पर मुक्के मारकर सेलिब्रेट किया था।
संबंधित खबरें
IND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines