नई दिल्ली: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ा मुकाम हासिल किया है। बाबर आजम गुरुवार को 12000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज एशियाई बल्लेबाज बन गए। उन्होंने पिंडी क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में यह उपलब्धि हासिल की। बाबर ने अपनी 277 वीं अंतरराष्ट्रीय पारी में इस मुकाम को हासिल किया। जबकि भारत के सुपरस्टार बल्लेबाज कोहली ने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए केवल 276 पारियां ली थीं।
विवियन रिचर्ड्स के नाम दर्ज है रिकॉर्ड
बाबर और विराट इंग्लैंड के जो रूट से ठीक पीछे हैं, जो सबसे तेज 12000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान (275 पारी) पर हैं। वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स इस समय केवल 255 पारियों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज हैं।
और पढ़िए – IPL 2023 Purple Cap: पर्पल कैप की रेस में बड़ा उलटफेर, सिराज नंबर 1, वरुण चक्रवर्ती की धमाकेदार एंट्री
https://twitter.com/TheRealPCB/status/1651630549654736896
सबसे तेज 10 हजार और 11 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड
पाकिस्तान के ऑल-फॉर्मेट कप्तान ने 47 टेस्ट की 85 पारियों में 3,696 रन जड़े हैं। जबकि 96 एकदिवसीय मैचों की 94 पारियों में 4,819 और 104 टी-20 मैचों की 98 पारियों में 3,485 रन बनाए हैं। बाबर के नाम सबसे तेज 10000 और 11000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले एशियाई बल्लेबाज होने का रिकॉर्ड दर्ज है।
और पढ़िए – फुटबॉल के दिग्गज ‘पेले’ को मिला बड़ा सम्मान, डिक्शनरी में शामिल हुआ नाम, ये होगा मतलब
49 रन बनाकर हुए आउट
इस मैच में बाबर महज एक रन से अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 46 गेंदों में 3 चौके-1 छक्का ठोक 49 रन बनाए। जबकि ओपनर फखर जमां और इमाम उल हक ने भी 289 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार पारी खेली। फखर ने 117 रन ठोके, तो वहीं इमाम ने 60 रन बनाए। मैच को मोहम्मद रिजवान ने अपनी शानदार पारी से फिनिश किया। उन्होंने 34 गेंदों में 6 चौके-1 छक्का ठोक नाबाद 42 रन जड़े। मोहम्मद नवाज ने 10 गेंदों में नाबाद 8 रन बनाए। पाकिस्तान ने ये मुकाबला 9 गेंद शेष रहते 5 विकेट से जीत लिया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 mins agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
1 hr agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
1 hr agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
2 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
3 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
4 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines