IPL 2023 Purple Cap: पर्पल कैप की रेस में बड़ा उलटफेर, सिराज नंबर 1, वरुण चक्रवर्ती की धमाकेदार एंट्री
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Purple Cap
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Purple Cap
IPL 2023 Purple Cap: आईपीएल 2023 में भारतीय गेंदबाजों का जादू चल रहा है। 35 मैचों के बाद पर्पल कैप की रेस पर नजर डालें तो टॉप 5 गेंदबाजों में 4 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। शानदार फॉर्म में चल रहे आरसीबी के तेज गेंदबाज मोहम्मद 14 विकटों के साथ टॉप पर काबिज हैं, जबकि दूसरे नंबर पर गुजरात टीम के राशिद खान हैं, जिन्होंने 7 मैचों में 14 विकेट निकाले हैं।
पर्पल कैप की रेस में तीसरे नंबर पर केकेआर के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हैं, जिन्होंने इस सीजन खेले गए 8 मैचों में कुल 13 विकेट निकाले हैं। चौथे नंबर पर पंजाब किंग्स के अर्शदीप सिंह हैं, जिन्होंने 13 विकेट निकाले हैं। वहीं पांचवे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे हैं, जिन्होंने 8 मैचों में कुल 13 विकेट झटके हैं।
14- मोहम्मद सिराज, मैच 8
14- राशिद खान, मैच 7
13- वरुण चक्रवर्ती, मैच 8
13- अर्शदीप सिंह, मैच 7
13- तुषार देशपांडे, मैच 8
पर्पल कैप आईपीएल में दिया जाने वाला एक अवार्ड है। यह उस गेंदबाज को दिया जाता है, जो इंडियन प्रीमियर लीग के एक सीजन में सबसे अधिक विकेट लेता है। यह ऑरेंज कैप के समान है, जो एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है।
आईपीएल 2022 में पर्पल कैप पर भारतीय टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कब्जा किया था। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए 27 विकेट लिए थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: