PAK vs NZ 2nd T20: बाबर आजम ने जड़ा तूफानी शतक, पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 38 रनों से दी मात
Edited By Siddharth Sharma

Edited By Siddharth Sharma

PAK vs NZ 2nd T20: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच रविवार को खेला गया। इस मैच का आयोजन लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हुआ। मैच में पाकिस्तान की टीम ने शुरुआत से ही पकड़ बनाए रखी और अंत में इसे 38 रनों से जीत लिया।
पाकिस्तान की जीत के हीरो कप्तान बाबर आजम रहे जिन्होंने 101 रनों की तूफानी पारी खेली और टी20 में अपना तीसरा शतक जड़ दिया। बाबर के अलावा गेंदबाजी में हारिस रऊफ ने भी एक बार फिर से 4 विकेट झटके। उनकी गेंदों का न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के पास कोई तोड़ नहीं था।
मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की तरफ से बाबर कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने शानदार शुरुआत की और 99 रनों की साझेदारी की। वहीं कप्तान बाबर ने तो शतक भी जड़ा और 101 रन बनाए। इसके बाद इफ्तिकार अहमद ने भी 33 रनों की पारी खेली। इसके चलते टीम का स्कोर 192 रनों तक पहुंचा।
193 रन का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 154 रन ही बना पाई, जिसके चलते वह 38 रन से दूसरा टी20 भी हार गए। हारिस रउफ ने लगातार दूसरे मुकाबले में 4 विकेट लेकर तहलका मचा दिया। वहीं इमाद वसीम, जमान खान और शादाब खान ने भी 1-1 विकेट लिया। कीवी टीम की ओर से मार्क चैपमैन ने 65 रन की जुझारू पारी खेली लेकिन वह टीम को जीता नहीं सके।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: