नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट में कई दिलचस्प नजारे सामने आ रहे हैं। तीसरे दिन कप्तान बाबर आजम मैदान से नदारद रहे तो सरफराज अहमद ने टीम की कमान संभाली। करीब चार साल बाद कमबैक करने आए सरफराज ने पहली ईनिंग में 86 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन वे फील्डिंग में मात खा गए। विकेट के पीछे उनकी खराब फील्डिंग के चलते केन विलियमसन को महज 21 रन पर जीवनदान मिल गया।
नौमान की स्पिन पर बीट हो गए विलियमसन
ये नजारा 77वें ओवर में देखने को मिला। न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 249 रन हो चुका था। केन विलियमसन 21 और हैनरी निकोलस 12 रन बनाकर खेल रहे थे। जैसे ही नौमान अली इस ओवर की तीसरी गेंद डालने आए उनकी शानदार स्पिन पर विलियमसन बुरी तरह बीट हो गए। क्रीज से आगे बढ़कर खेल रहे विलियमसन का बल्ला घूमा और बॉल सरफराज के पास चली गई, लेकिन यहीं इस अनुभवी खिलाड़ी से बड़ी चूक हो गई।
और पढ़िए – PAK vs NZ: अबरार-इमाम ने टपकाया बंडल का कैच, बुरी तरह भड़क गए बाबर आजम, देखें वीडियो
https://twitter.com/RajParm62232693/status/1608009980921401344
बॉल को कलेक्ट नहीं कर पाए सरफराज
सरफराज बॉल को कलेक्ट नहीं कर पाए और उन्होंने स्टंपिंग का आसान चांस छोड़ दिया। विलियमसन इस जद्दोजहद में क्रीज पर ही गिर गए। आखिरकार वे सरफराज की खराब फील्डिंग के चलते 21 रन पर आउट होने से बच गए। जीवनदान मिलने के बाद तो विलियमसन ने गदर ही मचा दिया।
https://twitter.com/DennisCricket_/status/1608010090141057024
रिजवान हैं बेहतर विकेटकीपर
उन्होंने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 222 गेंदों में 11 चौके ठोक 105 रन जड़ दिए। विलियमसन के टेस्ट करियर की ये 25वीं सेंचुरी थी। पाकिस्तानी फैंस का कहना है कि सरफराज अच्छे बल्लेबाज हैं, लेकिन स्टंपिंग में मोहम्मद रिजवान काफी बेहतर हैं। हालांकि तीसरे दिन सिर्फ सरफराज ही नहीं बल्कि अबरार अहमद और इमाम उल हक ने भी खराब फील्डिंग की। उन्होंने टॉम बंडल का आसान सा कैच टपका दिया।
और पढ़िए –रमीज राजा के बड़बोले बयान पर भड़की PCB, दे दी कानूनी कार्रवाई की धमकी
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर चौंकाया
2 hrs agoजेमिमा रोड्रिग्स ने 45 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर मचाया कोहराम
2 hrs agoश्रेयस अय्यर का पिछले 3 साल में खराब रहा है वनडे रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
3 hrs agoभारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
6 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
6 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
6 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
7 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines