---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PAK vs NZ: पाकिस्तान ने मुफ्त में लुटा दिए 5 रन, देखें वीडियो

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड ने कराची के नेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार बढ़त बना ली है। पाकिस्तान को 438 रनों पर आउट करने के बाद पहले टेस्ट में दोहरा शतक बनाने वाले केन विलियमसन की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने 174 रन की बढ़त लेते हुए 612/9 के स्कोर […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड ने कराची के नेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार बढ़त बना ली है। पाकिस्तान को 438 रनों पर आउट करने के बाद पहले टेस्ट में दोहरा शतक बनाने वाले केन विलियमसन की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने 174 रन की बढ़त लेते हुए 612/9 के स्कोर के साथ अपनी पहली पारी घोषित करने का फैसला किया।

हालांकि मैच में न्यूजीलैंड को हावी होने का मौका इसलिए भी मिल गया क्योंकि पाकिस्तान ने अपने चिर-परिचित अंदाज में एक बार फिर काफी खराब फील्डिंग की। तीसरे दिन खराब फील्डिंग का नजारा पेश करने के बाद चौथे दिन पाकिस्तान ने मुफ्त में 5 रन लुटा दिए। ये नजारा 161वें ओवर में देखने को मिला।

---विज्ञापन---

पाकिस्तान को पेनल्टी के रूप में देने पड़े 5 रन

जैसे ही नौमान अली ने 129 रन बनाकर खेल रहे केन विलियमसन को गेंद डाली, ये बॉल टर्न लेते हुए विलियमसन के पैर और लेग स्टंप के बगल से निकल गई। इस बॉल की रफ्तार और दिशा को पीछे खड़े सरफराज अहमद जज नहीं कर सके। बॉल सीधा पीछे रखे हेलमेट से टकराई और टप्पा पड़कर उछलते हुए बाउंड्री पार कर गई। पाकिस्तान को हेलमेट से बॉल टकराने पर पेनल्टी के रूप में 5 रन देने पड़े। सरफराज की कीपिंग से क्रिकेट प्रशंसक निराश दिखाई दिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने गुस्से का इजहार किया।

और पढ़िए –PAK vs NZ: सेलिब्रेशन हो तो ऐसा…केन विलियमसन ने ठोकी पांचवीं डबल सेंचुरी, सादगी से मनाया जश्न, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

क्या कहता है नियम

यदि गेंद फील्डर के मैदान पर रखे हुए हेलमेट से टकराती है तो बल्लेबाजी करने वाली टीम को पांच पेनल्टी रन दिए जाते हैं। आईसीसी के कानून 28- द फील्डर के तहत ये पेनल्टी रन दिए जाते हैं। मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 31 ओवर में 2 विकेट खोकर 77 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान 97 रनों से पीछे चल रही है। आखिरी दिन यदि न्यूजीलैंड के गेंदबाज पाकिस्तान को जल्दी आउट करने में सफल रहे तो मैच जीत सकते हैं। पाकिस्तान को अब ड्रॉ की ही कोशिश करनी होगी।

और पढ़िए –अफगानिस्तान ने किया T20 कप्तानी में बदलाव, मोहम्मद नबी की जगह इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 29, 2022 06:20 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola