---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PAK vs NZ: अबरार-इमाम ने टपकाया बंडल का कैच, बुरी तरह भड़क गए बाबर आजम, देखें वीडियो

नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट में कई दिलचस्प नजारे सामने आ रहे हैं। पाकिस्तान की टीम पहले ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रेस से बाहर चल रही है। ऊपर से उसके फील्डर छोटी-छोटी गलतियों से टीम को बड़े झटके दे रहे हैं। एक ऐसा ही नजारा मैच के तीसरे दिन […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट में कई दिलचस्प नजारे सामने आ रहे हैं। पाकिस्तान की टीम पहले ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रेस से बाहर चल रही है। ऊपर से उसके फील्डर छोटी-छोटी गलतियों से टीम को बड़े झटके दे रहे हैं। एक ऐसा ही नजारा मैच के तीसरे दिन नजर आया।

कंफ्यूजन में छूटा कैच, भड़क गए बाबर आजम

हुआ यूं कि 117 ओवर बाद न्यूजीलैंड की टीम 406 रन बनाकर खेल रही थी। टॉम बंडल और केन विलियमसन क्रीज पर जम चुके थे। विलियमसन 85 और बंडल 39 रन बनाकर खेल रहे थे। इतने में नौमान अली 118वां ओवर डालने आए। नौमान ने जैसे ही इस ओवर की तीसरी गेंद डाली, बंडल ने इसे मिड ऑफ और कवर के बीच उड़ा दिया। इतने में दो फील्डर अबरार अहमद और इमाम उल हक बॉल के पीछे भागे, लेकिन कंफ्यूजन के चलते कोई भी फील्डर इसे कैच नहीं कर सका।

---विज्ञापन---

https://twitter.com/u_r_oo_j/status/1608065638060146688

और पढ़िए – PAK vs NZ: स्टंपिंग में मात खा गए सरफराज अहमद, महज 21 रन पर आउट हो जाते विलियमसन, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

इमाम अबरार के कैच लेने का इंतजार करते रहे तो वहीं अबरार बस दौड़ते ही रह गए। दोनों फील्डर्स से आसान कैच छूटने के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम भड़क गए। जैसे ही कैच टपका वे बुरी तरह बौखलाए और गाली देते हुए अपना गुस्सा निकाला। गेंदबाज नौमान अली भी काफी निराश नजर आए। रिप्ले में नजर आया कि इमाम उल्टा अबरार से ही सवाल पूछने लग गए।

---विज्ञापन---

न्यूजीलैंड ने ली दो रनों की लीड

बहरहाल, पाकिस्तान के गेंदबाजों को भले ही तीसरे दिन छह विकेट चटकाने में सफलता मिल गई हो, लेकिन वे रनों का सिलसिला नहीं रोक पाए। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक कीवी टीम ने दो रन की लीड ले ली है। अबरार अहमद ने तीन, नौमान अली ने दो और मोहम्मद वसीम ने एक विकेट चटकाया। पूर्व कप्तान केन विलियमसन 105 रन वहीं ईश सोढ़ी 1 रन बनाकर नाबाद हैं। टॉम लैथम ने 113 रन बनाए। दोनों टीमों के बीच मुकाबला अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। देखना दिलचस्प होगा कि चौथे दिन पाकिस्तान की टीम क्या कमाल करती है।

और पढ़िए – रमीज राजा के बड़बोले बयान पर भड़की PCB, दे दी कानूनी कार्रवाई की धमकी

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 28, 2022 07:59 PM
End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola