PAK vs NZ 1st t20: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 14 अप्रैल यानी आज से टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। पहला मुकाबला लाहौर में रात 9 बजकर 30 मिनट से खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम ने टीम की सलामी जोड़ी पर अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि मैं और रिजवान दोनों ही ओपनिंग करना जारी रखेंगे।
दरअसल, पाकिस्तान टीम में न्यूजीलैंड के खिलाफ कई नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। इनमें मोहम्मद हैरिस, सैम अयूब का नाम शामिल है। ऐसे में माना जा रहा था कि पाकिस्तान की टीम सलामी जोड़ी में बदलाव कर सकती है, लेकिन अब बाबर आजम ने साफ कर दिया है टीम अपनी पुरानी सलामी जोड़ी के साथ ही मैदान में उतरेंगी।
और पढ़िए – IPL 2023: हैदराबाद के खिलाफ धमाल मचाएगा ये विस्फोटक खिलाड़ी, Lockie Ferguson ने किया दावा
नए ओपनर्स हुए हैं फ्लॉप
दरअसल, बाबर आजम और मोहम्मद रिज़वान की जोड़ी ने छोटे फॉर्मेट में बतौर ओपनिंग जोड़ी काफी अच्छा किया है, लेकिन इन दोनों की ही अक्सर स्ट्राइक रेट को लेकर काफी आलोचना भी हुई है। इसी के चलते हाल में टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ नए ओपनर्स को आजमाया था, लेकिन वे कुछ खास सफल नहीं हुए। नतीजा ये रहा कि पाकिस्तान को अफगानिस्तान ने टी20 सीरीज में मात दी।
तीसरे नंबर पर कौन खेलेगा?
पहले टी20 को लेकर बाबर आजम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ‘वर्तमान में (ओपनिंग जोड़ी के साथ) प्रयोग करने की ऐसी कोई योजना नहीं है। मैं और रिज़वान अपनी शुरुआती साझेदारी जारी रखेंगे। इसके बाद हम तय करेंगे कि बल्लेबाजी क्रम में कौन सा खिलाड़ी किस नंबर के लिए उपयुक्त है। हम आज रात अभ्यास के बाद प्लेइंग इलेवन (पहले टी20 के लिए) की घोषणा करेंगे।’
और पढ़िए – ‘मैं वनडे विश्वकप 2023 जीतने के लिए बेताब हूं’, दोबारा न्यूजीलैंड से खेलना चाहता है ये दिग्गज
टी 20 सीरीज के लिए दोनों देशों की टीमें
पाकिस्तान टीम– मोहम्मद रिजवान (w), बाबर आजम (c), शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद हारिस, सईम अयूब, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, फखर जमान, फहीम अशरफ, जमान खान , इमाद वसीम, एहसानुल्लाह
न्यूजीलैंड टीम- चाड बोवेस, टॉम लैथम (कप्तान/कप्तान), मार्क चैपमैन, कोल मैककोनी, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, विल यंग, ईश सोढ़ी, एडम मिल्ने, हेनरी शिपली, मैट हेनरी, डेन क्लीवर, ब्लेयर टिकनर, रचिन रवींद्र , बेन लिस्टर
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 mins agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 mins agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
36 mins agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
37 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
1 hr ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
2 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
2 hrs agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines